फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan birthday Polish musicians wished actor in a special way Big B shared the video

Amitabh Bachchan: अमिताभ को पोलिश संगीतकारों ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, बिग बी ने साझा किया वीडियो

Fri, 11 Oct 2024 02:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 11 Oct 2024 02:31 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन को पोलिश के संगीतकारों ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बिग बी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday Polish musicians wished actor in a special way Big B shared the video
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन  आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें अपने-अपने तरीकों से बधाइयां दे रहे हैं। देश ही नहीं विदेश में भी बिग के प्रशंसक मौजूद हैं। वे भी खास अंदाज में अपने पसंदीदा कलाकार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोलैंड के व्रोकला शहर से भी उन्हें एक भावनात्मक और अनूठा तोहफा मिला है। 

विज्ञापन

युवा संगीतकारों ने दिया तोहफा

दरअसल, युवा संगीतकारों ने बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन की सबसे मशहूर कृतियों में से एक मधुशाला की धुन पर वायलिन बजाया है, जिससे अभिनेता अभिभूत हो गए। शुक्रवार (11 अक्तूबर) को बिग बी ने अपने विदेशी फैंस का सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है।  इसमें उन्होंने इस खास तोहफे के लिए आभार भी व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभूत हुए बिग बी

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "जन्मदिन... और यह जानने का एक और दिन कि उस समय का जश्न आज के समय से कितना अलग है।" उन्होंने आगे कहा, "व्रोकला ने उन्हे उनकी पिछली यात्रा के दौरान अपना राजदूत घोषित किया था। यह साहित्य का शहर भी है और उन्होंने अपने मुख्य चौराहे पर बाबूजी की एक प्रतिमा रखी है...उन्होंने बाबूजी को इस प्रतिमा से सम्मानित किया है... उन्होंने बाबूजी के नाम पर एक चौक-सड़क का नाम हरिवंश राय बच्चन स्ट्रीट चौक भी रखा है।"


उपहार से निःशब्द हुए अमिताभ

बिग बी ने आगे लिखा, "इस खास दिन पर शहर की ओर से मुझे एक बहुत ही प्यार उपहार भेजा गया है...युवा संगीतकारों ने बाबूजी की मधुशाला के सम्मान में वायलिन बजाया है, जिस धुन पर उन्होंने इसे गाया था .. शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर .. यह उनका एक बहुत ही विनम्र और अभिभूत कर देने वाला अंदाज है .. मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"


वेट्टैयन में किया है काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में बिग की फिल्म वेट्टैयन रिलीज हुई है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हम के बाद दोनों सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर इस फिल्म के जरिए नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
Meera Chopra: कंगना के राजनीति में आने के फैसले से खुश हैं मीरा चोपड़ा, बोलीं- मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed