फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir Do not want to wrestler be a director

आमिर पहलवान नहीं डायरेक्टर बनना चाहते हैं

Sun, 14 Dec 2014 04:54 PM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
amir Do not want to wrestler be a director

आमिर खान ने कहा कि 'पीके' के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने उस खबर का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि आमिर ने नीतेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' साइन की है, जिसमें वह पहलवान के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार ने यहां तक कह दिया था कि आमिर हरियाणा जाकर पहलवानों से मिलेंगे। बहरहाल, अब आमिर ने साफ कर दिया है कि वह 'दंगल' में काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा कि वह डायरेक्शन के बारे में जरूर सोच रहे हैं।
विज्ञापन


आमिर के प्रोडक्शन हाउस ने बहुचर्चित फिल्म 'बरफ' के राइट्स बहुत समय पहले ही ले लिए थे, लेकिन उन्हें इस फिल्म के लिए वक्त नहीं मिला। आमिर ने कहा कि उनकी इच्छा 'बरफ' के हिंदी रीमेक का डायरेक्शन करने का है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2015 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने फिर कहा राजनीति में कभी नहीं आएंगे

amir Do not want to wrestler be a director

महानायक अभिताभ बच्चन राजनीति में अपने प्रवेश को एक भूल मानते हैं। उनका कहना कि वह यह भूल दोबारा कभी नहीं दोहराएंगे। अमिताभ ने वर्ष 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी, लेकिन उन्होंने तीन साल बाद ही सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 'राजनीति में जाना एक भूल थी। मैं भावनाओं में बहकर उस क्षेत्र में गया, लेकिन बाद में मुझे अहसास हुआ कि राजनैतिक अखाड़े की वास्तविकता, भावनाओं से बहुत अलग है। इसलिए मैंने राजनीति छोड़ दी।' उन्होंने कहा, 'मैंने दोबारा कभी राजनीति में वापस जाने की बात नहीं सोची।'

इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने दिवंगत पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता 'मधुशाला' पढ़ते हुए यादों में खो गए। अमिताभ फिलहाल विजय नांबियार की फिल्म 'वजीर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। 2015 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पीकू' भी आने वाली है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed