फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Govinda and Sunita Divorce Rumours Daughter Tina Ahuja Reached Award Event

Govinda: गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों के बीच अवॉर्ड नाइट में पहुंचीं बेटी टीना, देखें वायरल वीडियो

Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 24 Aug 2025 12:56 AM IST
सार

 

Govinda Daughter Tina Ahuja: पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों को लेकर तमाम बातें मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच गोविंदा की बेटी टीना आहूजा को एक अवॉर्ड इवेंट में देखा गया। टीना आहूजा का अवॉर्ड नाइट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
Amid Govinda and Sunita Divorce Rumours Daughter Tina Ahuja Reached Award Event
टीना आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@tina.ahuja

विस्तार

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हैं। वह कुछ हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें पंजाबी फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के इवेंट में देखा गया। जबकि इन दिनों टीना के पैरेंट्स यानी गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। 

विज्ञापन


इवेंट में काफी खुश नजर आईं टीना 
एक तरफ जहां गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह जोरों पर हैं। वहीं इनकी बेटी टीना अवॉर्ड इवेंट में काफी खुश दिख रही हैं। वायरल वीडियो में वह इवेंट से जुड़ी बातें साझा कर रही हैं। दिलजीत दोसांझ के डायलॉग ‘पंजाबी आ गए ओ’ को अपना फेवरेट बता रही हैं। पिंक कलर का गाउन पहने टीना काफी ग्रेसफुल दिख रही हैं।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


 

गोविंदा की बहन ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी 
गोविंदा के परिवार के सदस्य भी इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत करते हुए गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘हर घर में कभी-कभी थोड़ी बहुत अनबन हो जाती है, यह जीवन का हिस्सा है। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि मियां-बीवी के बीच का रिश्ता सबसे खास होता है। उसमें दोनों ही एक-दूसरे को समझकर समस्याओं का हल निकाल लेते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि गोविंदा और सुनीता भी अपने रिश्ते को संभाल लेंगे।’   

ये खबर भी पढ़ें: Govinda: तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर दिखे गोविंदा; यूजर्स बोले- तलाक नंबर 1, बताया पब्लिसिटी स्टंट 
गोविंदा के मैनेजर का बयान भी आया सामने 
अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अभिनेता की तलाक की खबरों को पुरानी घटनाओं पर आधारित बताया है। वह कहते हैं, ‘सब कुछ ठीक है। जैसे पहले रहते थे, वैसे ही अब भी रह रहे हैं। हकीकत यह है कि दोनों साथ ही हैं और जीवन पहले की तरह चल रहा है। यह जो तलाक की खबरें उठाई जा रही हैं, वे असल में पुरानी बातें हैं जिन्हें बार-बार ताजा करके पेश किया जा रहा है। नया कुछ भी नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed