फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amid Dating rumours with Pashmina Roshan Kartik Aaryan and Sara Ali Khan is vacationing together in london

Sara-Kartik: क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल

Mon, 02 Jan 2023 09:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 02 Jan 2023 09:29 AM IST
सार

क्रिसमस पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अलग-अलग जगह पर छुट्टियां मना रहे थे। लेकिन नए साल की देर रात दोनों ने जो तस्वीरें साझा की हैं, वो एक ही जगह और समय पर क्लिक की गई हैं। ऐसे में दोनों के साथ होने पर सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन
Amid Dating rumours with Pashmina Roshan Kartik Aaryan and Sara Ali Khan is vacationing together in london
सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन की ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट करने की खबरें आ रही हैं, तो सारा अली खान अपने भाई के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सारा और कार्तिक न्यू ईयर पर साथ में ही छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही उनके साथ होने की खबरें आने लगी हैं।
 
तस्वीरों को देख उठा सवाल
दरअसल, क्रिसमस के आसपास कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अलग-अलग जगह पर छुट्टियां मना रहे थे। एक ओर सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान और दोस्तों के साथ लंदन से तस्वीरें साझा कर रही थीं, तो कार्तिक पेरिस में थे। नए साल की देर रात दोनों ने तस्वीरें साझा की हैं, जो एक ही जगह पर क्लिक की गईं और लगभग एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की गई। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या दोनों साथ में हैं?

विज्ञापन

Pathaan: पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन




एक समय पर एक ही जगह की फोटो की शेयर 
सारा अली खान ने रविवार को कांच से बने क्रिसमस ट्री के अंदर खड़े होकर अपनी एक तस्वीर साझा की थी और फैंस को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं। लगभग उसी समय कार्तिक ने एक रेस्तरां में किसी के साथ चाय पीते हुए तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘केवल मेरे लिए ब्लैक टी।’ इसके साथ ही दोनों ने जिस लोकेशन को मार्क किया है वह एक ही है।



 
काफी समय कर रिलेशनशिप में थे सारा-कार्तिक
इतना ही नहीं कुछ घंटों बाद सारा ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें वह एक मेले में इब्राहिम और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। लगभग उसी समय पर कार्तिक ने भी रंगीन रोशनी से जगमगाती लंदन की एक धुंधली तस्वीर साझा की। उन्होंने कार्नेबी सेलिब्रेट लाइट्स की एक तस्वीर भी साझा की। वहीं, कार्तिक ने पेरिस से लंदन आने का एक वीडियो भी साझा किया था। बता दें कि कॉफी विद करण में आने के बाद से ही सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इस बात को करण जौहर ने अपने शो के दौरान ही बताया था। दोनों ने साथ में फिल्म भी की, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Box Office Report: साल के पहले दिन भी ‘अवतार 2’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘सर्कस’-‘दृश्यम 2’ का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed