फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel who recently accused the Gadar 2 director Anil Sharma of mismanagement now shared a happy photo

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का यू-टर्न, 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद लुटाया प्यार

Thu, 20 Jul 2023 10:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 20 Jul 2023 10:54 AM IST
सार

अमीषा पटेल ने बीते दिन 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाया था। वहीं, ताजा पोस्ट में वह उनकी तारीफों के पुल बांधती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Ameesha Patel who recently accused the Gadar 2 director Anil Sharma of mismanagement now shared a happy photo
अनिल शर्मा-अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी इसी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं अनिल भी पलटवार करते हुए अमीषा की क्लास लगाते नजर आए थे। हालांकि, अब माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है। दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट जगत में छाई हुई है, जिसमें ये बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने नोट लिख बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन

अनिल शर्मा संग अमीषा ने बिताया समय 

अमीषा पटेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस और अनिल काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अनिल ने अमीषा के कंधे को पकड़ा हुआ है, और दोनों खुलकर हंसते देखे जा सकते हैं। वहीं, इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने एक पूरा दिन अनिल संग बिताया। 

विज्ञापन


Celebs Reaction: मणिपुर में महिलाओं के नग्न करके घुमाने पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, कहा- शर्मनाक! भयानक! अधर्म!
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्शन से बांधे तारीफों के पुल

अमीषा पटेल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज पूरा दिन अनिल शर्मा के साथ उनके कार्यालय में बिताया। एक निर्देशक जिन्हें मैं 24 वर्षों से जानती हूं, और उनका सम्मान करती हूं। उनके और पूरी टीम के साथ खैरियत गाना देखकर आनंद आया।' एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही ट्विटर यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 

Kennedy: अब इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में छाने को तैयार केनेडी, अनुराग कश्यप को भी मिला नॉमिनेशन

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

सकीना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'पैसे मिल गए मैम अब।' दूसरे ने लिखा है, 'ओवरएक्टिंग थोड़ा कम करो बस।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'किसी ने सही कहा है पैसा आदमी को तुरंत बदल देता है। कुछ दिन पहले तक आप इनके बारे में बकवास लिख रही थीं, और आज उनके साथ फोटो पोस्ट कर रही हैं। वाह वाह।' अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' वर्ष 2001 की गदर की रीमेक है। मूवी 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed