फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel Regrets Saying No To Tere Naam With Salman Khan Says I Loved The Story And The Songs

‘ये मेरा नुकसान है’, अमीषा पटेल ने बताया क्यों ठुकराया ‘तेरे नाम’ का ऑफर? सलमान खान को लेकर कही ये बात

Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
सार

Ameesha Patel On Tere Naam: अमीषा पटेल ने लगभग 23 साल बाद सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ में न होने पर अफसोस जताया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया क्यों फिल्म को कहा ना…

विज्ञापन
Ameesha Patel Regrets Saying No To Tere Naam With Salman Khan Says I Loved The Story And The Songs
अमीषा पटेल और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में सलमान खान की हेयरस्टाइल ने एक नया ट्रेंड सेट किया था। सलमान के साथ फिल्म में भूमिका चावला ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनकी भी तारीफ हुई थी। हालांकि, भूमिका से पहले ये रोल अमीषा पटेल को ऑफर हुआ था। अब अमीषा ने फिल्म को मना करने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्म को ना कहा था?

विज्ञापन

इस वजह से फिल्म को कहा ना
बॉलीवुड बबल के साथ हालिया बातचीत में अमीषा ने ‘तेरे नाम’ को लेकर बात की। उन्होंने माना कि उन्हें ‘तेरे नाम’ को ना कहने का पछतावा है। एक्ट्रेस ने कहा कि काश मैं मना नहीं करती। लेकिन जब सलमान ने मुझे ऑफर किया था तब सब कुछ हवा में था। फिल्म के लिए कोई निश्चित तारीख नहीं थी। यहां तक कि निर्देशक भी बोर्ड पर नहीं थे। सलमान तेरे नाम को लेकर बहुत उत्साहित थे और यह सही भी है। जब सतीश कौशिक बोर्ड पर आए तब तक मैं पहले से ही व्यस्त थी और दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर कमिटमेंट कर चुकी थी।

विज्ञापन

Ameesha Patel Regrets Saying No To Tere Naam With Salman Khan Says I Loved The Story And The Songs
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

समय से आते सलमान, तो मैं फिल्म का हिस्सा होती
अमीशा ने बताया कि फिल्म कई निर्देशकों के हाथों से गुजरी। उन्होंने कहा कि उस वक्त कुछ भी तय नहीं था और एक अभिनेत्री होने के नाते मैं दूसरे लोगों को दिया हुआ समय वापस नहीं ले सकती थी। अगर सलमान मेरे पास एक तय तारीख और एक तय निर्देशक के साथ आते और कहते कि हम शूटिंग के लिए तैयार हैं, तो बेशक मैं 'तेरे नाम' जैसी फिल्म मना नहीं करती।

बेशक यह एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म थी और मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी। मुझे गाने बहुत पसंद आए थे। तो हां, यह निश्चित रूप से मेरा नुकसान है। लेकिन दुर्भाग्य से मैं अपनी तारीखें नहीं दे पाई।

Ameesha Patel Regrets Saying No To Tere Naam With Salman Khan Says I Loved The Story And The Songs
तेरे नाम - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी है फिल्म की कहानी
‘तेरे नाम’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। फिल्म में भूमिका चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म एक जुनूनी प्रेमी राधे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज ड्रॉपआउट है और गली-मोहल्ले के तौर-तरीके अपनाता है। उसे भूमिका द्वारा अभिनीत एक लड़की से प्यार हो जाता है, जिसका वह पीछा करता है और फिर अपहरण कर लेता है। यह फिल्म तमिल फिल्म सेतु का रीमेक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed