फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha Patel Gushes Over Shakira Says She Looks Hotter Than 25 Year Olds At the age of 49

अमीषा पटेल ने की शकीरा की जमकर तारीफ, लिखा- '49 साल की उम्र में भी वो 25 साल की लड़कियों से ज्यादा हॉट...'

Tue, 26 May 2026 01:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 26 May 2026 01:24 PM IST
सार

Ameesha Patel Praises Shakira: शकीरा के फीफा विश्व कप के लिए एक नए गाने के साथ वापसी करने पर अमीषा पटेल ने उनकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सिंगर को 25 साल की लड़कियों से भी ज्यादा 'हॉट' बताया है।

विज्ञापन
Ameesha Patel Gushes Over Shakira Says She Looks Hotter Than 25 Year Olds At the age of 49
अमीषा पटेल और शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बातों को लेकर काफी चर्चा में हैं। पहली वजह है पॉप स्टार शकीरा की तारीफ करना और दूसरी वजह है बॉलीवुड के नए कलाकारों पर गुस्सा निकालना। अमीषा ने शकीरा की उम्र को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
विज्ञापन

 

शकीरा के डांस की दीवानी हुईं अमीषा
मशहूर सिंगर शकीरा ने फीफा विश्व कप 2026 के ऑफिशियल गाने 'दाई दाई' से धमाकेदार वापसी की है। इस गाने में उनके साथ नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय भी हैं। गाने के एक वीडियो में शकीरा पीले रंग के कपड़ों में शानदार डांस करती नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने लिखा, 'वाह शकीरा, आप 49 साल की उम्र में भी कमाल हैं। आपका डांस, ड्रेस और लुक 25 साल की उम्र से भी ज्यादा हॉट और खूबसूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के नकली 'पीआर गेम' पर निकाला गुस्सा
दूसरी तरफ, अमीषा ने आज के दौर के नए बॉलीवुड कलाकारों और उनके काम करने के तरीके पर तीखा निशाना साधा है। अमीषा का कहना है कि आज का बॉलीवुड एक्टिंग और मेहनत से ज्यादा दिखावे, सोशल मीडिया और पीआर पर भरोसा कर रहा है। यह साल 2026 है, साल 2000 नहीं। आज के समय में फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये कमाना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है।

 
विज्ञापन

अपनी सुपरहिट फिल्मों पर जताया गर्व
अमीषा ने अपनी पुरानी कामयाबियों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 'कहो ना प्यार है', 'गदर 1' और 'गदर 2' जैसी तीन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। ये फिल्में उनके साथ काम करने वाले को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह दूसरी अभिनेत्रियों की तरह खुद की झूठी तारीफ करवाने के लिए पैसे देकर पीआर कंपनियों का इस्तेमाल नहीं करतीं।

यह भी पढ़ें: 'लगा जैसे धरम जी आस पास हैं..', हेमा मालिनी ने साझा की भावुक पोस्ट, कल धर्मेंद्र को मिला था पद्म विभूषण सम्मान..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed