फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ameesha patel Cheque Bounce Case Ranchi Court imposed 1000 rupees fine on Gadar 2 actress know details

Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में बढ़ीं अमीषा पटेल की मुश्किलें, रांची कोर्ट ने एक्ट्रेस पर लगाया जुर्माना

Mon, 11 Dec 2023 07:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Dec 2023 07:25 PM IST
सार

'गदर 2' में सकीना का किरदार फिर से निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अमीषा पटेल का नाम फिर से लाइमलाइट में है। वजह उनके ऊपर चल रहा चेक बाउंस केस है, जिसे लेकर लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Ameesha patel Cheque Bounce Case Ranchi Court imposed 1000 rupees fine on Gadar 2 actress know details
अमीषा पटेल - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल और कॉन्ट्रोवर्सी साथ-साथ चलती हैं। अभिनेत्री के करियर से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक सभी चीजों में उनका दामन विवादित रहा है। पिछले काफी समय तक अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं अमीषा एक बार फिर अपनी जिंदगी से जुड़े एक विवाद के चलते लाइमलाइट में आ गई हैं। हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल के साल 2018 से चले आ रहे चेक बाउंस मामले की। रांची कोर्ट में चल रहे इस विवाद पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।  

विज्ञापन

अमीषा पटेल पर लगा जुर्माना
'गदर 2' में सकीना का किरदार फिर से निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अमीषा पटेल का नाम फिर से लाइमलाइट में है। वजह उनके ऊपर चल रहा चेक बाउंस केस है, जिसे लेकर लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में अमीषा पटेल पर रांची कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। अभिनेत्री को एक हजार रुपये जुर्माने के रूप में भरने का आदेश दिया गया है। बता दें, चेक बाउंस मामले में बचाव पक्ष की ओर से शिकायतकर्ता के गवाह का आज भी क्रॉस एग्जामिनेशन नहीं हो सका है, जिसके चलते कोर्ट ने इसकी सुनवाई की अगली तारीख 12 दिसंबर कर दी है।       
विज्ञापन

Hania Aamir: हानिया ने फिर जताया SRK के लिए अपना प्यार, ओम शांति ओम का गाना गुनगुनाते एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीषा पटेल पर पैसे न लौटाने का लगा आरोप 
अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर ने 'देसी मैजिक' नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।  'देसी मैजिक' की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। 
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने नानी-मृणाल की 'हाय नन्ना' पर लुटाया प्यार, इंटरनेट पर फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई

'गदर 2' से किया धमाकेदार कमबैक
अमीषा पटेल इस साल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री न केवल अपने विवादों के चलते बल्कि अपने करियर की वजह से भी सुर्खियों में हैं। साल 2023 में अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर 2' से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म पर्दे पर धमाल मचाने में सफल रही थी और इसने तकरीबन 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Actors: सबसे ज्यादा फिल्में कर इन सितारों ने बनाया रिकॉर्ड, आज भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed