फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amar Ujala poll The Family Man 2 Sacred games and Mirzapur which series ruled audience heart

अमर उजाला पोल: ओटीटी पर दर्शकों को सर्वाधिक भाई फैमिली मैन, सेक्रेड गेम्स और मिर्जापुर पर ऐसी राय

Fri, 11 Jun 2021 05:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 11 Jun 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala poll The Family Man 2  Sacred games and Mirzapur which series ruled audience heart
द फैमिली मैन 2, मिर्जापुर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से ओटीटी पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। हालांकि इनमें से एक सीरीज ऐसी है जिसने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। ओटीटी पर प्रसारित किस सीरीज के दूसरे सीजन ने आपको अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित किया है? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 को अब तक की सबसे अच्छी सीरीज बताई है। 

विज्ञापन





बता दें कि राज और डीके द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के पहले सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 47.02% लोगों ने 'द फैमिली मैन 2' को अब तक की सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली सीरीज बताया है। बात करें दूसरे वेब सीरीज की तो कालीन भैया और गुड्डु पंडित की कहानी से सजी 'मिर्जापुर' दूसरे नंबर पर है। इसके 38.41% लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' लोगों को काफी पसंद आई थी। इसे 6.62% प्रतिशत वोट मिले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी और सैफ अली खान की इस सीरीज की कहानी दर्शकों को बहुत अच्छी लगी थी। साथ ही इस सीरीज के साइड किरदारों को भी काफी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे नंबर पर 'इनसाइड एज' को 3.31% प्रतिशत वोट मिले। दस एपिसोड में सिमटी इस सीरीज में बताया गया कि आईपीएल जैसी पावर प्ले लीग का आयोजन भारत में चल रहा है। इस सीरीज में हकीकत और कल्पना को अच्छे तरीके से संजोया गया है। क्रिकेट, स्टार, खिलाड़ी, पीपीएल वास्तविक लगते हैं। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।


ब्रीद को 4.46 प्रतिशत वोट मिले है। 'ब्रीद: इन टू शैडोज' से अभिषेक बच्चन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। थ्रिलर से भरी इस सीरीज की कहानी दर्शकों को थोड़ी खिंची हुई लगी थी। हालांकि इसे दर्शकों ने पसंद किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed