फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aly goni jasmin bhasin share pictures of abu dhabi vacation goes viral fans reaction

वेकेशन पर अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ दिखे अली गोनी, अबू धाबी से शेयर की मजेदार तस्वीरें

Thu, 09 Oct 2025 09:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Oct 2025 09:13 AM IST
सार

Aly Goni Jasmin Bhasin: टीवी एक्टर अली गोनी और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन इन दिनों वेकेशन पर गए हैं। उन्होंने अबू धाबी ट्रिप की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
aly goni jasmin bhasin share pictures of abu dhabi vacation goes viral fans reaction
अली गोनी और जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम@alygoni

विस्तार

टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने अपने वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। अली ने अबू धाबी की मजेदार सफर की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन

अली का पोस्ट
अली गोनी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अबू धाबी के वेकेशन की शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अली ने कैप्शन में लिखा, 'अबू धाबी की मस्ती बहुत याद आ रही है।' इन तस्वीरों में अली स्कूबी-डू के किरदारों के साथ, एक खूबसूरत हॉल में और जैस्मीन के साथ एक स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आए। वहीं एक तस्वीर में वे 'टीमलैब फेनोमेना अबू धाबी' के बाहर दोस्तों के साथ पोज देते दिखे और आखिरी तस्वीर में अली वार्नर ब्रदर्स वर्ल्ड के पास मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर इशारा कर रहे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैस्मीन का पोस्ट
टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन भी अक्सर अपनी और अली की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। वहीं अली के बाद जैस्मीन ने भी अपनी अबू धाबी वेकेशन की शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ऊंचे-ऊंचे डंक, शानदार पास और अबू धाबी की रोमांचक रातें।' अली और जैस्मीन की इन तस्वीरों पर फैंस फायर और दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'बेस्ट कपल', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा कपल', एक और फैन ने लिखा, 'शादी कब करोगे आप दोनों...'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)


विज्ञापन

अली और जैस्मीन के बारे में
अली गोनी को टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रोमी भल्ला के रोल से प्रसिद्धि मिली। वे और जैस्मीन 'बिग बॉस 14' में साथ नजर आए, जहां उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। मीडिया रिपोरट्स के अनुसार, बहरहाल दोनों अब लिव-इन में रहते हैं और शादी से पहले अपने रिश्ते को और बेहतर समझना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed