फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aly Goni Gets Severely injured while shooting allah de bandeya with jasmin read full details here

Aly Goni: 'अल्लाह दे बंदेया' की शूटिंग के दौरान अली गोनी हुए घायल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Thu, 17 Aug 2023 11:35 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:35 AM IST
सार

टेलीविजन एक्टर अली गोनी काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। हाल ही में अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अपने एक म्यूजिक वीडियो ‘अल्लाह दे बंदेया’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

विज्ञापन
Aly Goni Gets Severely injured while shooting allah de bandeya with jasmin read full details here
अली गोनी - फोटो : social media

विस्तार

टेलीविजन एक्टर अली गोनी काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। हालांकि काफी समय से एक्टर टीवी स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वे लगातार म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ अपने एक म्यूजिक वीडियो ‘अल्लाह दे बंदेया’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। 
विज्ञापन

अली गोनी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से एक बीटीएस क्लिप शेयर करते हुए बताया कि वे अपनी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वहीं एक्टर ने अपने नोट में टीम और लेडी लव जैस्मीन भसीन को केयर करने के लिए थैंक्यू भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aly Goni Gets Severely injured while shooting allah de bandeya with jasmin read full details here
अली गोनी - फोटो : social media

अली ने अपने नोट में लिखा, 'इस पहाड़ पर चढ़ते समय मेरा पैर मुड़ गया, किसी को बोला नहीं क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि शूटिंग में देरी हो क्योंकि यह हमारा आखिरी दिन था और आखिरकार शॉट के बाद मैं दर्द और ब्लैकआउट के साथ लेटा हुआ था। हमने अस्पताल जाकर एमआरआई कराई और पता चला कि तीन लिगामेंट फटे हुए हैं और कई मोचें हैं और फिर मुझे 8 हफ्ते के लिए आराम करने के लिए कहा गया, मेरी अच्छी केयर करने के लिए जैस्मीन भसीन और देसी मेलोडीज टीम को स्पेशल थैंक्यू'।

View this post on Instagram

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

विज्ञापन

बता दें कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने ‘अल्लाह दे बंदेया’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 9 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी। हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अली गोनी और जैस्मीन भसीन को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। तब से, इनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है और वे खुलेआम एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से नहीं हिचकिचाते हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर मशहूर हुए शरत सक्सेना, मुसीबत बनी अभिनेता की जबर्दस्त बॉडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed