{"_id":"6aae89f67e9f57a2800c0841","slug":"alia-bhatt-shares-glimpse-of-ganesh-chaturthi-shares-ranbir-kapoor-and-raha-photos-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलिया भट्ट: अभिनेत्री ने दिखाई कपूर परिवार के गणपति उत्सव की झलक, बेटी राहा ने बनाया खूबसूरत स्केच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया भट्ट: अभिनेत्री ने दिखाई कपूर परिवार के गणपति उत्सव की झलक, बेटी राहा ने बनाया खूबसूरत स्केच
Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:41 PM IST
सार
Alia-Ranbir Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस खास मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।
एक्ट्रेस आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में घर पर गणपति की खूबसूरत सजावट से लेकर पूजा और आरती तक की झलक देखने को मिल रही है।
तस्वीरों में आलिया भट्ट पीले और गोल्डन रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं।
आलिया ने फूलों से सजे गणपति बप्पा के सामने पूजा की और आरती भी की। इस दौरान उनके चेहरे पर भक्ति और सुकून साफ नजर आया।
आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पूजा में शामिल हुए। परिवार के बाकी सदस्य भी इस खास मौके पर साथ नजर आए। तस्वीरों में सभी ने मिलकर बप्पा की पूजा की और त्योहार को पूरे पारंपरिक अंदाज में मनाया।
विज्ञापन
आलिया ने गणेश चतुर्थी के दौरान अपनी बेटी की भी एक प्यारी झलक शेयर की है। तस्वीर में बच्ची गणपति की तस्वीर में रंग भरती नजर आ रही है। ये स्केच काफी प्यारा लग रहा है।
पोस्ट में आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ भी नजर आईं। परिवार के साथ ली गई तस्वीरों में त्योहार की खुशी साफ दिखाई दे रही है।
वहीं, गणपति बप्पा की खूबसूरत प्रतिमा और फूलों से सजी पूजा की जगह ने इन तस्वीरों की खूबसूरती और बढ़ा दी।
आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ये पल दिखाते हैं कि एक्ट्रेस ने काम से दूर परिवार के साथ गणेश चतुर्थी को सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया।