फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Says She Would Rather Stay Stupid Than Pretend To Be Intelligent

मेरे बेवकूफ बने रहने में ही भलाई है: आलिया भट्ट

Mon, 20 Mar 2017 04:38 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Mon, 20 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Says She Would Rather Stay Stupid Than Pretend To Be Intelligent
Alia Bhatt
'कॉफी विद करण' में आलिया भट्ट के दिए एक गलत जवाब ने उन्हें इंटरनेट ट्रोल्स का निशाना बना दिया था। हालांकि इस एपिसोड को आए काफी वक्त गुजर चुका है लेकिन उनके सामान्य ज्ञान पर आज भी मजाक बनाया जाता हैं। अपने लगातार मजाक उड़ाए जाने पर आलिया भट्ट ने इस बार जवाब दिया है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आलिया भट्ट ने कहा कि इंटेलीजेंट होने का नाटक करने से बेहतर है कि वो बेवकूफ बनी रहें। आलिया ने कहा, 'मुझे इंटेलीजेंट बनने का नाटक नहीं करना, इससे अच्छा है कि मैं बेवकूफ ही रहूं। दुनिया को ये बताने में कि आपको सब मालूम है, बहुत एनर्जी लगती है। अगर आप ये एनर्जी बचा कर रखेंगे तो इसका इस्तेमाल कुछ सीखने में कर सकते हैं। असली नॉलेज कुछ ना जानने के बाद ही मिलती है।'
विज्ञापन


आलिया ने आगे कहा कि अगर उन्हें 70 के दशक का कोई सिंगर नहीं मालूम है तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा, 'प्रॉब्लम यही है कि आपके पास कोई जवाब नहीं है। आजकल तो बिस्तर से उठने के लिए भी ट्रोल किया जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझ पर जोक्स आने कभी बंद ना हों'

Alia Bhatt Says She Would Rather Stay Stupid Than Pretend To Be Intelligent
Alia Bhatt
आलिया ने कहा कि अगर उनपर जोक्स आने बंद हो गए तो उन्हें बुरा लगेगा। इसलिए वो चाहती हैं कि उनपर जोक्स आने कभी ना बंद हों।

आलिया की आखिरी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' इस साल की सबसे बड़ी ओपनर थी। फिल्म ने अपने पहले दिन जमकर कमाई की थी। आलिया अब अयान मुखर्जी निर्देशित 'ड्रैगन' में रनबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म सुपरहीरो पर आधारित है।

फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। तब तक आलिया भट्ट 6 महीने के ब्रेक पर हैं। एक वेब पोर्टल से बातचीत में आलिया ने कहा कि वह इस दौरान काफी कुछ सीखेंगी। आलिया छुट्टियों में पियानो से लेकर खाना बनाना, सभी सीखना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed