{"_id":"ecfac171b4766d71427b51e01b56c550","slug":"alia-bhatt-romance-with-tiger-shroff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकी श्राफ के बेटे से रोमांस करेंगी आलिया भट्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकी श्राफ के बेटे से रोमांस करेंगी आलिया भट्ट
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Tue, 29 Apr 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट जैकी श्राफ के बेटे से रोमांस करेंगी। अभी तक उनके रोमांस की चर्चा अर्जुन कपूर के साथ हो रही है।
विज्ञापन
जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ की आने वाले महीनें में फिल्म हीरोपंथी रिलीज हो रही है। यह एक एक्शन फिल्म है।
लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें एक बड़ा तोहफा मिल गया है। उन्हें इन दिनों की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने का मौका मिल रहा है।
आलिया की अब तक तीन फिल्में स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर, हाइवे और 2 स्टेट्स रिलीज हो चुकी हैं। और अब इंडस्ट्री में उनके लिए एक जगह बन चुकी है।
निर्माता साजिद नाडियावाला की ख्वाहिश है कि वह आलिया भट्ट और टाइगर श्राफ को लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनाएं। अब देखना है कि उनकी यह ख्वाहिश कब तक परवान चढ़ती है।
विज्ञापन