Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने किया बचपन के क्रश का खुलासा, रणबीर नहीं इस अभिनेता के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान आलिया और रणबीर का प्रेम परवान चढ़ा था, जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी।
विस्तार
आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्हें कुछ समय पहले ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी साझा की हैं।
इनस्टाइल मैगजीन से बात करते हुए अभिनेत्री ने अपने पहले क्रश के बारे में बताया है। आपको जाकर हैरानी होगी कि उन्होंने रणबीर कपूर का नाम नहीं लिया है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बचपन के क्रश शाहरुख खान थे। इससे पहले कई लोगों का मानना था कि रणबीर कपूर आलिया के बचपन के क्रश थे, लेकिन अब अभिनेत्री ने इस राज से भी पर्दा उठा दिया है।
बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम करने के दौरान आलिया और रणबीर का प्रेम परवान चढ़ा था, जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी। साक्षात्कार के दौरान, आलिया से उनके पहले सेलिब्रिटी सह-कलाकार के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने तुरंत जवाब में शाहरुख खान का नाम लिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से खुलासा किया कि बॉलीवुड आइकन (शाहरुख) की प्रशंसा वह पहले से करती रही हैं। उन्होंने कई मौकों पर उनके प्रति अपना स्नेह खुलकर व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि आलिया और शाहरुख खान ने फिल्म "डियर जिंदगी" (2016) में साथ में स्क्रीन साझा किया था। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, किंग खान और आलिया के किरदार की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख अब डंकी में नजर आएंगे। वहीं, आलिया जल्द ही विदेशी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर दिखने वाली हैं।
Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..