फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Ranveer Singh Film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first song Tum Kya Mile to release tomorrow

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: कल रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले', फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

Tue, 27 Jun 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 27 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म का पहला गाना कल दस्तक देने वाला है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranveer Singh Film Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani first song Tum Kya Mile to release tomorrow
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए खास अपडेट है। फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' कल रिलीज होगा। धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी साझा की गई है।

विज्ञापन


साझा किया टीजर
बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म का पहला गाना कल दस्तक देने वाला है। धर्मा प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से गाने का टीजर जारी किया गया है, जो काफी दिलचस्प है। इसके साथ लिखा है, 'हमने आपकी बात सुनी! फिल्म का बेहद प्यारा गाना 'तुम क्या मिले' कल रिलीज होने जा रहा है! यह गाना आपको जरूर पसंद आएगा, तो फिर आप भी इसे सुनने के लिए तैयार हो जाइए!'
विज्ञापन

Katrina-Vicky: तो ये है कटरीना और विक्की की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का राज, अभिनेता ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांटिक लुक में नजर आए आलिया-रणवीर
साझा किए गए टीजर में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट रोमांटिक लुक में नजर आ रहे हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक रोमांटिक ट्रैक है। बता दें कि 'तुम क्या मिले' गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। इस गाने को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan: डब्बू रतनानी ने शाहरुख को लेकर किया खुलासा, साझा किया दिलचस्प किस्सा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करण जौहर करीब सात साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Arijit Singh: 'पसूरी नू' गाने को लेकर ट्रोल हो रहे अरिजीत ने बताई इसे रीक्रिएट करने की वजह, दिल जीत लेगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed