फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arijit singh reveals why he said yes to passori nu song remake for satyaprem ki katha after trolling

Arijit Singh: 'पसूरी नू' गाने को लेकर ट्रोल हो रहे अरिजीत ने बताई इसे रीक्रिएट करने की वजह, दिल जीत लेगा जवाब

Tue, 27 Jun 2023 12:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

सत्यप्रेम की कथा के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म में पसूरी गाने के रीमेक को शामिल करने की बात कही थी। तब से मेकर्स अपने इस फैसले के लिए ट्रोलिंग झेल रहे थे। वहीं इन सबके बीच बीते दिन गाना रिलीज कर दिया गया, लेकिन लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
arijit singh reveals why he said yes to passori nu song remake for satyaprem ki katha after trolling
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अरिजीत सिंह हमेशा अपने रोमांटिक और सैड गानों के लिए जाने जाते रहे हैं। सभी को उनके गाए गाने बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में अरिजीत का गाया गाना पसूरी जमकर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल इस गाने को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए रीक्रिएट किया गया है। हालांकि इस गाने पर अरिजीत सिंह को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब अरिजीत सिंह ने गाने को रीक्रिट करने की वजह बताई है। 
विज्ञापन


मेकर्स पर लगा आरोप
सत्यप्रेम की कथा के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म में पसूरी गाने के रीमेक को शामिल करने की बात कही थी। तब से मेकर्स अपने इस फैसले के लिए ट्रोलिंग झेल रहे थे। वहीं इन सबके बीच बीते दिन गाना रिलीज कर दिया गया, लेकिन लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आया। यहां तक कि मेकर्स पर ओरिजिनल गाने को बर्बाद करने का भी आरोप लगा। इसको बनाने के लिए जब अरिजीत सिंह से वजह पूछी गई तो उनका जवाब दिल छू लेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: डब्बू रतनानी ने शाहरुख को लेकर किया खुलासा, साझा किया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था अरिजीत का जवाब
सिंगर ने बताया कि गाने के मेकर्स ने उनसे वादा किया है कि वो जरूरतमंद बच्चों के लिए चल रहे स्कूल को साल भर के लिए फंडिंग देंगे। इसलिए वो गाने के लिए 'थोड़ा गाली खा लेंगे।' अरिजीत सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'मेकर्स ने मुझसे वादा किया कि वह जरुरतमंद बच्चों के स्कूल को एक साल के लिए फंडिंग देंगे, जो ज्यादा जरूरी चीज है... थोड़ा गाली खा लेंगे। अरिजीत की इस खुलासे के बाद गाने की ट्रोलिंग करने वाले भी अब पसुरी नु को सपोर्ट कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed