आलिया ने दिखाए बहन के प्रेमी को नखरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब हाल ही में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रोमोशन के लिए 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंची तो इस दौरान वह अपनी बहन पूजा भट्ट के पूर्व प्रेमी रणवीर शौरी को नजर अंदाज करती दिखी।
एक सूत्र के अनुसार, "आलिया सेट पर ही उपस्थित थी, और उन्होंने शो में 'सैटरडे सैटरडे' गाने पर परफॉर्म किया। कैमरे के सामने सभी चीजें बेहद सही चल रही थी। लेकिन पर्दे के पीछे आलिया ने रणवीर को पूरी तरह से नजर अंदाज किया।
नजरें फेर लीं देखकर भी
यहाँ तक कि उसने रणवीर से बात तक भी नही की। शो के दौरान वह बिलकुल सामान्य दिखी लेकिन शो से अलग रणवीर से नज़रें घुमा कर रखी।"
एक और सूत्र ने बताया, "हालाँकि रणवीर और पूजा की प्रेम-कहानी अब बीते कल की बात हो चुकी है, और अब भट्ट परिवार में से कोई भी सदस्य रणवीर के संपर्क में नहीं है।"
आलिया ने कर दिया खारिज
वहीं जब आलिया से इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात को गलत ठहराया। लेकिन सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, "रणवीर उनसे कुछ सवाल कर के अपने कर्तव्य को निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने बिना रणवीर की तरफ देखें उनके सवालों के जवाब दिए।"