फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt holds Ranbir Kapoor's hand as they visit Bigg Boss Telugu together Watch

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: बिग बॉस तेलुगु में पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऐसे हुआ स्वागत

Sun, 19 Dec 2021 07:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 19 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt holds Ranbir Kapoor's hand as they visit Bigg Boss Telugu together Watch
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बिग बॉस तेलुगु के ग्रैंड फिनाले में पहुंचें। इसका एक वीडियो रविवार को बिग बॉस तेलुगु के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मेहमान के रूप में पहुंचे हैं और एक्ट्रेस आलिया ने तेलुगु में कुछ शब्द भी बोले। स्टार मां चैनल के आधिकारिक हैंडल से शेयर किये गये इस वीडियो में बिग बॉस तेलुगु सीजन 5 के होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी को शो के ग्रैंड फिनाले में कई सेलिब्रिटी मेहमानों का स्वागत करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली स्टेज में एंट्री ले रहे हैं और उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। आलिया भट्ट को ढिबिदे-ढिबिदे कहते हुए सुने जा सकता है। यह नंदामुरी बालकृष्ण की हिट फिल्म सिम्हा का एक प्रसिद्ध संवाद है। हालांकि, इस शो का ग्रैंड फिनाले 6 बजे प्रसारित होने वाला था जो कि हो चुका है। इस शो के ग्रैंड फिनाले में अन्य हस्तियां श्याम सिंघा रॉय, अभिनेत्री नानी, साई पल्लवी, कृति शेट्टी और पुष्पा के निर्देशक सुकुमार, रश्मिका मंदाना और संगीत-संगीतकार देवी श्री प्रसाद भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल रीलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर यह जोड़ी रोमांस करती दिखेगी। हाल ही में इस फिल्म के मूविंग पोस्टर रिलीज का इवेंट हुआ था, जहां आलिया और रणबीर भी पहुंचे थे और इस दौरान रणबीर ने सबके सामने आलिया का हाथ थाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed