Trending Today: 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया का लुक लीक, 'दंगल' फेम इस एक्ट्रेस ने की शादी, पढ़िए चर्चित खबरें
Entertainemnt Trending News: आज शनिवार को फिल्म जगत से कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से लेकर धनुष-कृति की अगली फिल्म तक, कई खबरों ने ध्यान खींचा। पढ़िए फटाफट अंदाज में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। आज शनिवार को धनतेरस के साथ रोशनी के पर्व का शुभारंभ हुआ है। फिल्म जगत में पार्टी और सेलिब्रेशन का दौर जारी है। इस बीच कई दिलचस्प अपडेट भी मनोरंजन जगत से आए हैं। आलिया भट्ट की आगामी फिल्म के सेट ने उनका लुक रिवील हुआ है। इसके अलावा कौन-कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
अमाल मलिक को सलमान खान ने दी आखिरी चेतावनी
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भावनाओं, टकराव और सख्त सवालों का सैलाब देखने को मिलेगा। इस बार के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने एक बार फिर घर के सदस्यों को आईना दिखाया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गायक आमाल मलिक। शो के नए प्रोमो में सलमान आमाल से उनके हालिया गुस्से और अभद्र व्यवहार को लेकर सवाल-जवाब करते नजर आते हैं। मामला इतना गंभीर था कि स्टेज पर आमाल के पिता डब्बू मलिक भी पहुंचे और बेटे को समझाते हुए फफक पड़े।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अमाल मलिक को सलमान खान ने दी आखिरी चेतावनी, पिता डब्बू मलिक की आंखों में भी आए आंसू
कौन है पलाश मुच्छल?
शुक्रवार को पलाश मुच्छल ने इंदौर में अपनी शादी को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। वह जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पलाश और स्मृति मंधाना को लेकर काफी चर्चा है। हम आपको बता रहे हैं कि पलाश अपने करियर में क्या करते हैं? उनके नाम क्या-क्या रिकॉर्ड दर्ज हैं?
पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन है पलाश मुच्छल? 6 साल की डेटिंग के बाद क्रिकेटर स्मृति मंधाना से करेंगे शादी; म्यूजिक में बनाया यह रिकॉर्ड
धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' का गाना हुआ रिलीज
साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में प्यार को खोने का दर्द साफ-साफ नजर आ रहा है। धनुष गाने में एक तरफा आशिक लग रहे हैं जो अपने प्यार के लिए रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर प्यार को पाने का जुनून साफ साफ दिखता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्यार-दर्द और टूटे रिश्ते की कहानी हुई बयां, धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' का गाना हुआ रिलीज
लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीर हुई लीक
बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट एक बार फिर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आने वाली है। फिलहाल उनकी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से आलिया का पहला लुक सामने आने के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के सेट से आलिया भट्ट की तस्वीर हुई लीक, वायरल लुक देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया
निकाह से चर्चा में आई ये एक्ट्रेस
फिल्म 'दंगल' फेम जायरा वसीम ने निकाह कर लिया है। उन्होंने अपने निकाह की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके साझा की। जायरा के करियर फ्रंट की बात करें तो करियर बहुत लंबा नहीं रहा। चार साल के एक्टिंग करियर में जायरा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में जायरा ने छोटी गीता फोगट का रोल किया। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 2070 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी आमिर खान और जायरा ने साथ अभिनय किया। इस फिल्म ने भी 912.75 करोड़ रुपये की कमाई वर्ल्डवाइड की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 16 की उम्र में डेब्यू, दो साल में दो ब्लॉकबस्टर देकर भी छोड़ा बॉलीवुड; अब निकाह से चर्चा में आई ये एक्ट्रेस