फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Music Composer Palash Muchhal Will Soon Marry Cricketer Smriti Mandhana Know About His Career

कौन है पलाश मुच्छल? 6 साल की डेटिंग के बाद क्रिकेटर स्मृति मंधाना से करेंगे शादी; म्यूजिक में बनाया यह रिकॉर्ड

Sat, 18 Oct 2025 05:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 18 Oct 2025 05:34 PM IST
सार

Who Is Palash Muchhal: जल्द ही क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कौन है पलाश? जिन्होंने स्मृति मंधाना का दिल जीता है। विस्तार से जानिए, पलाश मुच्छल के बारे में।

विज्ञापन
Bollywood Music Composer Palash Muchhal Will Soon Marry Cricketer Smriti Mandhana Know About His Career
क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal

विस्तार

शुक्रवार को पलाश मुच्छल ने इंदौर में अपनी शादी को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। वह जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पलाश और स्मृति मंधाना को लेकर काफी चर्चा है। हम आपको बता रहे हैं कि पलाश अपने करियर में क्या करते हैं? उनके नाम क्या-क्या रिकॉर्ड दर्ज हैं?  

विज्ञापन

पलाश ने साल 2014 में शुरू किया करियर
पलाश मुच्छल बॉलीवुड में एक संगीतकार और फिल्म निर्देशक के तौर पर सक्रिय हैं। पलाश ने संगीतकार के तौर पर फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ से साल 2014 में अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया। उन्होंने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में भी संगीत दिया। पलाश के हिट गाने ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ का ‘पार्टी तो बनती है’ और ‘ढिश्कियाऊं’ में ‘तू ही है आशिकी’ और ‘अमित साहनी की लिस्ट’ में ‘व्हाट द फार्क’ रहे हैं। पलाश ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में एक्टिंग भी की है। 

विज्ञापन

बेहतरीन म्यूजिक वीडियो भी बनाए 
पलाश ने साल 2017 में पार्थ समथान और अनमोल मलिक स्टारर एक म्यूजिक वीडियो ‘तू जो कहे’ भी बनाया था। इसी तरह साल 2018 में उन्होंने पार्थ समथान और चार्ली चौहान के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘निशा’ को कंपोज किया। इसी साल पार्थ समथान, नीति टेलर और वरुण शर्मा स्टारर एक और म्यूजिक वीडियो ‘फैंस नहीं फ्रेंड्स’ कंपोज किया। इस म्यूजिक वीडियो को उन्होंने अपने फैंस को डेडिकेट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bollywood Music Composer Palash Muchhal Will Soon Marry Cricketer Smriti Mandhana Know About His Career
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal

पलाश के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड 
पलाश ने बेहतरीन संगीत ही नहीं बनाया है, उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वह बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के संगीतकार हैं, जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तो उनकी उम्र 18 साल थी। पलाश ने बॉलीवुड के सबसे कम उम्र के संगीतकार के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ और ‘शाबाश इंडिया’ में भी वह नजर आए। इस मंच पर पलाश मुच्छल ने अपने सिर, ठुड्डी और घुटने से कीबोर्ड बजाया था। ऐसा करके उन्होंने शो के जजेज को हैरान कर दिया था।

अब शादी को लेकर चर्चा में पलाश 
बॉलीवुड का यह होनहार संगीतकार, निर्देशक अब अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। वह क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी करने वाले हैं। दोनों कई साल से रिलेशनशिप में हैं। साल 2019 से दोनों डेट कर रहे हैं। अक्सर ही स्मृति मंधाना और पलाश को फैमिली फंक्शन, आउटिंग पर साथ देखा जाता है। 

Bollywood Music Composer Palash Muchhal Will Soon Marry Cricketer Smriti Mandhana Know About His Career
बहन पलक के साथ पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal

पलाश की बहन का है बॉलीवुड से नाता, साथ मिलकर किया बड़ा काम 
पलाश की बहन भी पलक मुच्छल भी बॉलीवुड की नामी सिंगर हैं। इंदौर में जन्मे पलाश और पलक ने साथ मिलकर कम उम्र में ही म्यूजिक शो करने शुरू कर दिए। इसके जरिए जो कमाई होती थी, दोनों भाई-बहन उसे गरीब बच्चों के हार्ट ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल करते थे। उन्होंंने कई बच्चों के ट्रीटमेंट के लिए अपने म्यूजिक के जरिए पैसा जुटाया है। पलाश और पलक ने लगभग 885 बच्चों की जान हार्ट डिजीज से बचाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed