Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी को पूरा हुआ एक साल, एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली संग मनाया जश्न
आलिया भट्ट स्टारर गंगुबाई काठियावाड़ी को एक साल पूरा हो गया है। 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक साल सेलिब्रेट करते हुए आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह संजय लीला भंसाली के साथ नजर आईं।
विस्तार
बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है। आलिया इन दिनों अपना मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। वहीं, आलिया की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बात करें तो इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। इस फिल्म को आज एक साल हो गया है। ऐसे में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए आलिया ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ एक पिक्चर शेयर कर इसे सेलिब्रेट किया है। इस पिक्चर में आलिया व्हाइट ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और अपने लुक को व्हाइट पर्ल ईयरिंग से एक्सेसराइज किया है। वहीं, उनके साथ संजय लीला भंसाली भी व्हाइट शर्ट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमारी गंगु का एक साल।'
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के मुरीद हुए राजकुमार हिरानी, बोले- काश! इनके साथ पहले काम किया होता