फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt design cloth for parineeti chopra

कपड़े बनाएंगी आलिया, लेकिन किसके लिए?

Wed, 01 Oct 2014 10:25 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt design cloth for parineeti chopra

आलिया भट्ट अब अभिनेत्री से डिजाइनर भी बन गई हैं, और अब अपने डिजाइन किये विंटर कैलेक्शन के लिए उत्साहित हैं। साथ ही अगर बॉलीवुड में किसी के लिए ड्रैस डिजाइन करने की बात हो तो वह अपनी दोस्त परिणीति चोपड़ा के लिए ड्रैस डिजाइन करना चाहेंगी।

विज्ञापन


दरअसल आलिया ने फैशन पोर्टल जबॉन्ग के साथ कैप्सूल कलेक्शन डिजाइन के लिए करार किया है। यानी अब वह डिजाइनिंग में भी अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

परिणिती पहनेंगी ये कपड़े

alia bhatt design cloth for parineeti chopra

वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि वह किसके लिए कपड़े डिजाइन करना ​पसंद करेंगी। तो इसके जवाब में आलिया ने कहा​, "मैं परिणीति चोपड़ा के लिए कपड़े डिजाइन करना चाहूंगी। मेरा फैशन लाइन हर लड़की के लिए है। 25 साल से लेकर 35 साल के बीच की महिलाएं मेरे (डिजाइन किए गए) कपड़े पहन सकती हैं।​"

आलिया ने कहा कि उनका कलेक्शन उनके अपने व्यक्तित्व को दिखाता है।​​ उन्होंने कहा​, "कलेक्शन बहुत सादगी भरा है, यह मेरी ही तरह है। मैं इसमें शामिल होना चाहती थी इसलिए हम बैठे और खूब चर्चा की।

यह फॉल विंटर कलेक्शन है। इसलिए इसमें कई स्वेट शर्ट हैं। यह मेरे लिए बेहद निजी और खास है। मैं चाहती हूं कि सब इसका आनंद ले। इसमें एनिमल प्रिंट्स को खूब महत्व दिया गया है क्योंकि मुझे जानवर पसंद हैं।​"​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed