{"_id":"58b64ed74f1c1bce1c830aff","slug":"alia-bhatt-comment-on-kangana-ranaut-statement-i-didi-not-plan-my-birth-in-bhatt-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना पर भड़कीं आलिया, कहा- 'भट्ट परिवार में पैदा होना मेरे हाथ में नहीं था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना पर भड़कीं आलिया, कहा- 'भट्ट परिवार में पैदा होना मेरे हाथ में नहीं था'
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 01 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
अालिया भ्ाट्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन वो अपनी बयानबाजी को लेकर जरूर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी बयानबाजी आलिया भट्ट को पसंद नहीं आई और उन्होंने कंगना को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों कंगना करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा था कि स्टार किड्स को उनकी पहली फिल्म परिवार की वजह से मिलती है। लेकिन इसके बाद लगातार फिल्में पाना संभव नहीं है। साथ ही कंगना ने ये भी कहा था, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन बहुत सारे उदाहरण हैं जिनमें फिल्मी परिवारों से जुड़े लड़के-लड़कियां फिल्मों में आएं और बिना कुछ पाए चले गए। लोग आपकी एक्टिंग देखना चाहते हैं और आप लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।'
विज्ञापन
कंगना की ये बातें आलिया को काफी बुरी लगीं। जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि लोग इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। लेकिन परिवारवाद की आलोचना करने को मैं ठीक नहीं मानती। मैंने भट्ट परिवार में अपने जन्म को प्लान नहीं किया था और आज मैं इसलिए सफल नहीं हूं क्योंकि मेरा परिवार प्रसिद्ध है।'
विज्ञापन
आलिया आगे कहती हैं, 'मैंने बेहद मेहनत करके ये मुकाम पाया है और आप मुझसे ये छीन नहीं सकते।' बता दें कि कंगना ने इस बयानबाजी में किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन आलिया ने इसे खुद पर ले लिया।