फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt became upset in an event

नाराज आलिया ने किया ऐसा काम, हर कोई रह गया हैरान

Wed, 04 Mar 2015 02:01 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt became upset in an event

आलिया भट्ट पर चुटकुले बनते हैं और यह नई बात नहीं रह गई है। आलिया भी समय के साथ इतनी समझदार हो चुकी हैं कि खुद पर बने चुटकुलों की अक्सर उपेक्षा कर देती हैं या कभी स्वयं ही उन पर हंस लेती हैं।

विज्ञापन


परंतु हर बात की एक सीमा होता है और अंततः कुछ ऐसा होता है कि गुस्सा आ जाता है। हाल में ऐसी बात हुई जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। किसी ने इससे पहले आलिया को सार्वजनिक कार्यक्रम में गुस्सा होते नहीं देखा था।
विज्ञापन


आलिया न सिर्फ नाराज हो गई बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा रिऐक्शन दिया कि हर कोई हैरान हो गया।

अनिच्छा से देती रहीं सवालों के जवाब

alia bhatt became upset in an event

होली के दिन आ चुके हैं और इन दिनों हर कार्यक्रम में पत्रकार मिलने वाले कलाकारों से होली से जुड़े सवाल पूछ लेते हैं। ऐसा ही आलिया के साथ हुआ और मीडिया ने एक कार्यक्रम में उनसे पूछा कि आखिर होली का महत्व क्या है?

हालांकि इससे पहले आलिया से सवाल किया गया था कि क्या वह होली खेलती हैं? तब आलिया ने कहा था कि मैं होली नहीं खेलती क्योंकि रंग मेरी त्वचा को खराब कर देते हैं।

यह कह कर आलिया ने अप्रत्यक्ष रूप से बता दिया था कि वह होली से जुड़े सवालों का जवाब देने के मूड में नहीं हैं। परंतु पूछने वाले सवाल दागते रहे और आलिया अनिच्छा से जवाब देती रहीं।

लेकिन इसके बाद बिगड़ गया मामला

alia bhatt became upset in an event
सवाल-जवाब का मामला तब अचानक बिगड़ गया जब किसी ने इस सुंदरी से पूछ लिया कि अच्छा बताइए कि आखिर होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?
यह तो मालूम नहीं कि आलिया को इस सवाल का जवाब पता था या नहीं, परंतु इतना जरूर हुआ कि भट्ट कन्या भड़क गई और सवाल पूछने वाले पर एक के बाद एक सवाल दागने लगी, ‘क्या तुम्हें पता है कि साउथ अफ्रीका का राष्ट्रपति कौन है?

क्या तुमको चीन के राष्ट्रपति का नाम मालूम है?’ इससे पहले कि कोई इन सवालों के जवाब देता आलिया नाराज होकर सीधे अपनी कार में जा बैठी।

आलिया के प्रति संवेदना का भाव रखने वालों का कहना है कि मीडिया को अब इस तरह के सवाल करके आलिया की परीक्षा लेना बंद कर देनी चाहिए।

उधर, चर्चा यह भी होने लगी है कि फिल्मी पर्दे पर होली खेल चुकीं आलिया असल जीवन में इस साल होली खेलेंगी या नहीं क्योंकि ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका नाम जुड़ रहा है और अगर यह हीरो उन्हें रंग लगाना चाहेगा तो वह क्या जवाब देंगी? होली के नाम पर आलिया का मूड तो पहले ही खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed