फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia and siddhrth are new love birds

सिद्धार्थ ने आलिया के दिल में ही नहीं, घर में भी बना ली है जगह?

Fri, 22 May 2015 10:26 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
alia and siddhrth are new love birds

सिद्धार्थ और आलिया के बीच 'कुछ कुछ होता है' की खबरें दिन पर दिन और तेज होती जा रहीं हैं। जब से दोनों को 2012 की न्यू ईयर पार्टी में यूएस में साथ देखा गया था तब से ही दोनों को कपल के तौर पर देखा जाता रहा है और उसके बाद से ही लगातार दोनों एक दूसरे के साथ कई मौकों पर देखे गए हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब यह भी सुनने में आ रहा है कि सिद्धार्थ सिर्फ आलिया के ही नजदीक ही नहीं हैं बल्कि वो तो उनके घर तक में अपनी जगह बनाने में लगे हैं।

बल्कि जगह बना भी चुके हैं। यानी कि ये लव स्टोरी तो दिनों-दिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। आलिया और सिद्वार्थ की नई फिल्म भी साथ में आने जा रही है इसके अलावा दोनों एड फिल्में भी साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दोनों ये लव बर्डस कोका कोला के एडवरटाइजमेंट में पति-पत्नी बना नजर आ रहा है। तो क्या निजी जिंदगी में भी दोनों का एक दूसरे से शादी करने का इरादा है।

आलिया के घर पर बिताते हैं समय

alia and siddhrth are new love birds

परिवार, माँ और बहन के भी काफी करीब हैं और उनके साथ उनके घर पर अक्सर वक्त बिताते हैं।​ सुनने में आया है कि अब सिद्धार्थ आए दिन आलिया के घर पर रुकते रहते हैं और आलिया समेत उनकी माँ और बहन के साथ वक्त बिताते हैं।​

​​एक सूत्र का कहना है, "आलिया और सिद्धार्थ को बहुत से मौकों पर एक साथ देखा जा रहा है, और दोनों एक दूसरे के बारे में बोलने से भी नहीं झिझकते लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

लेकिन अब लगता है कि दोनों एक दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं और इसीलिए सिद्धार्थ आजकल आलिया के घर पर हमेशा रुकते रहते हैं।"​

​​वहीं कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से यह कपल एक दूसरे के साथ कैमरे में कैद होने से बचता आ रहा है। सूत्रों ने आगे बताया, "आलिया ने मीडिया पर उनके और सिड के रिश्ते को लेकर चर्चा करते रहने के लिए छोड़ दिया है और वह अब इसके बारे में तब तक कुछ नहीं बोलेंगी जब तक इस रिश्ते के भविष्य को लेकर वह खुद निश्चिंत नहीं हो जाती।

क्योंकि सिद्धार्थ मुंबई में अकेले रहते हैं इसीलिए वह आए दिन आलिया के घर आते-जाते रहते हैं। आलिया अपनी माँ और बहन के साथ रहती हैं। सिद्धार्थ सिर्फ आलिया के साथ ही वक्त नहीं बिताते बल्कि उनके परिवार के साथ भी बिताते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed