{"_id":"5bae2c2d867a557e8572acba","slug":"alia-and-deepika-will-be-the-first-guests-of-coffee-with-karan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण की पहली मेहमान होंगी आलिया और दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉफी विद करण की पहली मेहमान होंगी आलिया और दीपिका
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
कॉफी विद करण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो कॉफी विद करण का 6 सीजन 21अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से इस शो के पहले मेहमान के बारे में लोग जानना चाहते थे। कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी शो की शुरुआत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लंबे इंतजार के बाद शो के मेकर्स ने पहले दो मेहमानों का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
शो के पहली मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट होंगी, जोकि करण के सीधे सवालों का सामना करेंगी। इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं तो वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें भी लाइमलाइट में हैं। देखना ये है कैसे दीपिका और आलिया करण के टेढ़े मेढ़े सवाल जवाब देती हैं।
विज्ञापन