फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ali Fazal angery on makers after release song khainch le qasha of his film tadka

अली फजल ने अपनी फिल्म के निर्माताओं पर कसा तंज बोले, हमारे पैसे तो दे दो पहले

Fri, 02 Aug 2019 09:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 02 Aug 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Ali Fazal angery on makers after release song khainch le qasha of his film tadka
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala
आज के चरित्र अभिनेताओं की लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहे अली फजल और तापसी पन्नू की एक फिल्म काफी समय से एक ठंडे बस्ते में पड़ी है। फिल्म का नाम तड़का है। दक्षिणी कलाकार प्रकाश राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 2016 में ही हो चुकी है, पर रिलीज़ का नामो निशान नहीं।
विज्ञापन


कुछ ही दिन पहले फिल्म के निर्माता जी स्टूडियोज ने फिल्म का एक गाना यूट्यूब पर अप्लोड कर दिया, इसे देखते ही अली फजल हैरान हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया। अली फजल का यह ट्वीट सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में अली फजल ने अपने गुस्से को उड़ेलते हुए फिल्म के निर्माताओं पर एक कड़ा व्यंग कसा है।
विज्ञापन


अली फजल लिखते हैं " जंहा तक मुझे याद है इस फिल्म के निर्माताओं पर एक कोर्ट केस चल रहा है। इनके दिए चेक भी बांउस हो चुके हैं। एक्टर्स तो क्या बल्कि पूरे क्रू तक को उनका पैसा नहीं मिला है। एक प्रमोशनल सॉन्ग को लॉन्च करते देखना आश्चर्यजनक है।" इस सॉन्ग का नाम है " खैंच ले कश " और इस सॉन्ग की वीडियो में तापसी पन्नू के साथ रैपर रफतार और एक्टर अली फजल भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed