ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करना चाहते हैं। साल 2020 में दोनों ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो गया। लेकिन अब ऋचा और अली शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बीते दिनों ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल सितंबर महीने में शादी करेंगे। ऋचा और अली शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे, जिसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
2 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अली फजल और ऋचा चड्ढा मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे, जिसमें 350 से 400 मेहमान शामिल होंगे। दोनों के इस खास मौके पर करीबी लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल होंगे। बता दें कि कपल की शादी सितंबर के आखिरी हफ्ते में होगी। दोनों की शादी उनके करीबी लोगों की मौजदूगी में होगी। शादी के दो फंक्शन होंगे। एक फंक्शन मुंबई में किया जाएगा और दूसरे फंक्शन को दिल्ली में पूरा किया जाएगा। ऋचा और अली अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने वाले हैं, जिसमें परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार होंगे।
3 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा से कई बार उनकी शादी से जुड़े सवाल किए जाते हैं। एक बार अभिनेत्री ने जवाब देते हुए बताया था कि जब भी वह शादी की प्लानिंग करते हैं तो कोरोना बढ़कर सामने आ जाता है। ऋचा ने कहा था कि हम साल 2020 में शादी करने वाले थे। सब कुछ प्लान हो गया था लेकिन कोरोना और लॉकडाउन हो गया। फिर दूसरी लहर आ गई, जो काफी दर्दनाक थी।
4 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। अली ऋचा को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन ऋचा ने पहले अली को प्रपोज किया था, जिसका जवाब देने में अभिनेता ने तीन महीने लगा दिए थे और आज के समय में दोनों बॉलीवुड के स्टार कपल हैं।