फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alcohol and fast food product placement in Bollywood films rose significantly over two decades according to a study

अध्ययन: बॉलीवुड फिल्मों ने दिया शराब और फास्ट फूड को बढ़ावा, बच्चों पर पड़ा रहा है गलत प्रभाव

Mon, 08 Jun 2020 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jun 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Alcohol and fast food product placement in Bollywood films rose significantly over two decades according to a study
फास्ट फूड

बॉलीवुड के बीते दो दशक की फिल्मों में शराब और फास्ट फूड के सेवन को अधिक दिखाया गया है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। वैज्ञानिक पत्रिका पीएलओएस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, वाइटल स्ट्रैटेजीज और इंपीरियल कॉलेज लंदन ने अपने अध्ययन में पाया है कि बॉलीवुड फिल्मों में शराब, तंबाकू और ब्रांडेड फास्ट- फूड को ज्यादा मात्रा में दिखाया जा रहा है, जिससे लोगों और विशेष रूप से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह अध्ययन साल 1994 से लेकर 2013 के दौरान की 300 फिल्मों के आधार पर किया गया है, जिसमें से 93 प्रतिशत फिल्मों में कम से कम एक बार शराब का सेवन, 70 प्रतिशत में तंबाकू सेवन और 21 प्रतिशत फिल्मों में ब्रांडेड फास्ट फूड को दिखाया गया है। तंबाकू उत्पादों का सेवन औसतन प्रति फिल्म चार बार, शराब का सात बार और ब्रांडेड फास्ट फूड को प्रति फिल्म 0.4 बार दिखाया गया है।
विज्ञापन


पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल पॉलिसी एंड रिसर्च, पॉलिसी, एडवोकेसी एंड कम्यूनिकेशन, वाइटल स्ट्रैटेजीज की उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता मुरुकुटला का इस अध्ययन पर कहना है, 'हमारे अध्ययन से पता चलता है कि बॉलीवुड फिल्में अपने दर्शकों, खासतौर पर बच्चों में अस्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नंदिता आगे कहती हैं, 'हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह अध्ययन फिल्मों में इस तरह के उत्पादों का इस्तेमाल कम करने में मदद करेगा'। गौरतलब है कि बीते 20 सालों के दौरान बॉलीवुड फिल्मों में तंबाकू का इस्तेमाल कम किया गया है, लेकिन शराब और ब्रांडेड फास्ट फूड उत्पादों को काफी बढ़ावा दिया है। दुनिया भर में नॉन कम्यूनिकेबल रोगों की संख्या में वृद्धि तंबाकू, शराब और अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के सेवन से ज्यादा हो रही है।

 

पढ़ें: मंदिर खुलते ही टीवी के 'श्री राम' ने की लोगों से खास अपील, कहा- 'आपकी सुरक्षा ईश्वर को भी प्यारी है'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed