एक समय था जब लोकप्रियता हासिल करने के लिए टीवी सीरियल या फिल्मी पर्दे की जरूरत थी। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में लोग कम समय में नेम फेम बना लेते हैं। कुछ ऐसा ही है अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे के साथ भी। अलाना अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रखती हैं। वह प्रोड्यूसर चिक्की पांडे और सेलेब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट डीनी पांडे की बेटी हैं।
PHOTOS: अनन्या पांडे की बहन का बोल्ड अवतार देख यूजर्स हुए क्लीन बोल्ड, सोशल मीडिया पर ढाया कहर
आलाना मुंबई में पैदा हुआ थीं लेकिन वो विदेश में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक चिक्की पांडे की लाडली बेटी और चंकी पांडे की भतीजी अलाना पिछले साल आइवर मैकक्रे के साथ लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गईं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब फोटोज साझा करते रहते हैं।
अलाना का विदेशी अंदाज बिल्कुल निराला है। वह केयरफ्री ऑउटफिट्स पहनना काफी पसंद करती हैं। बेहद बोल्ड तस्वीरों के साथ उनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर कहर ढा देती है। अलाना की ग्लैमरस तस्वीरें हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं। बता दें कि वह फेमस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के मैगजीन कवर पर भी नजर आ चुकी हैं।
अलाना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर हाल ही में इस हसीना ने अपनी बेहद कातिलाना अदाओं वाली फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह आकर्षक लग लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले अलाना वैकेशन एंजॉय करने मालदीव गई थीं। यहां वो ब्वॉयफ्रेंड आइवर मैकक्रे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आई थीं। यहां से उन्होंने फैशन पोर्टफोलियो के लिए खूब फोटोज क्लिक करवाई थीं। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।