{"_id":"5e0f6f598ebc3e87ff46d42d","slug":"alaia-furniturewalla-look-reveal-from-the-saif-ali-khan-and-tabu-film-jawani-jaaneman","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जवानी जानेमन' के नए पोस्टर में कॉलेज लुक में नजर आईं आलिया फर्नीचरवाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जवानी जानेमन' के नए पोस्टर में कॉलेज लुक में नजर आईं आलिया फर्नीचरवाला
Fri, 03 Jan 2020 10:14 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Alaia Furniturewalla
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला की डेब्यू फिल्म 'जवानी जानेमन' का नया पोस्टर सामने आ चुका है। इस पोस्टर में आलिया कॉलेज लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर आलिया को नए दशक के नए सितारे के तौर पर पेश किया गया है। 31 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही इस फिल्म में सैफ अली खान और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ 40 वर्षीय पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं तो वहीं फिल्म में आलिया उनकी बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी दोनों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन
'जवानी जानेमन' में 1994 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म 'ये दिल्लगी' का आइकोनिक गाना 'ओले-ओले' को रीक्रिएट किया जाएगा। गौरतलब है कि नब्बे के दशक में सैफ का यह गाना काफी पसंद किया गया था। अब करीब 25 साल बाद सैफ फिर एक बार अपने मशहूर गाने के रीक्रिएट वर्जन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने को प्रसिद्ध कंपोजर तनिष्क बागची ने रीक्रिएट किया है। वहीं फिल्म के टीजर में सैफ का किरदार काफी दिलफेक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़ ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया। वह कहते हैं, 'जवानी जानेमन' का हिस्सा बनना एक अच्छा अनुभव रहा। इस फिल्म की टीम कमाल की है। यह फिल्म एक खूबसूरत कहानी को बयां करती है। यह असल मायनों में आज के जमाने की फिल्म है। सैफ अली खान का काम सराहनीय है, तब्बू का दिलचस्प किरदार है तो वहीं अपनी पहली ही फिल्म में आलिया फर्नीचरवाला ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म के पोस्टर्स से ही उसके किरदार की असल छवि सामने आती है।'
विज्ञापन
पढ़ें: फिल्म मंलग के पोस्टरों में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी का दिखा नया अंदाज