फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Toilet Ek Prem Katha Copyright Row Court Demands Reply From Makers

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कॉपीराइट मामला, कोर्ट ने 31 जुलाई तक मेकर्स से जवाब मांगा

Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Toilet Ek Prem Katha Copyright Row Court Demands Reply From Makers
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
अक्षय कुमार की 'स्वच्छ भारत अभियान' पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पर जयपुर से ताल्लुक रखने वाले डायरेक्टर प्रतीक शर्मा ने चोरी का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने जयपुर मेट्रोपोलिटन अदालत में प्लैन सी स्टूडियोज और वायकॉम18 के खिलाफ कॉपीराइट का केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के मेकर्स को 31 जुलाई तक जवाब देने को कहा है। प्रतीक ने आरोप लगाया था कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की पंचलाइन और सब्जेक्ट उनकी फिल्म 'गुटरुं गुटर गूं' से लिया गया है। कोर्ट ने 22 जुलाई तक जवाब मांगा था लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रतीक ने बताया था, 'प्लैन सी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और वायकॉम18 इसका वितरण कर रही है। मेरी फिल्म में एक लाइन है- 'औरत शादी करके घर में आती है, उसको टॉयलेट नहीं मिलता, बवाल होता है, अंत में पति उसको टॉयलेट बना कर देता है।'' प्रतीक का कहना है कि फिल्म में इस्तेमाल हुई इस एक लाइन के लिए उनकी फइल्म के वितरकों कह रहे हैं कि ये 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म है। प्रतीक अपनी फिल्म दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न और राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed