फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar teams up with B Praak for another heartbreak song Kya Loge Tum shares first look poster

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने किया नए प्रोजेक्ट का एलान, इस म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर

Fri, 12 May 2023 06:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 May 2023 06:47 PM IST
सार

अक्षय कुमार के आगामी म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'क्या लोगे तुम' है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन
Akshay Kumar teams up with B Praak for another heartbreak song Kya Loge Tum shares first look poster
अक्षय कुमार का नया म्यूजिक वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा आज उन्होंने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। अक्षय कुमार ने आज अपने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कोई फिल्म नहीं है, बल्कि म्यूजिक वीडियो है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए खिलाड़ी ने बी प्राक से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन

Sucharita Biswas: बंगाली एक्ट्रेस सुचरिता बिस्वास के घर में हुआ हमला, पूर्व पति के खिलाफ दर्ज की शिकायत
विज्ञापन

 
साझा किया फर्स्ट लुक पोस्टर
अक्षय कुमार के आगामी म्यूजिक वीडियो का टाइटल 'क्या लोगे तुम' है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। इस म्यूजिक वीडियो में एक्टर अभिनेत्री अमायरा दस्तूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने 'क्या लोगे तुम' म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: कोल्ड ड्रिंक विवाद पर पहली बार खुलकर बोले नवाजुद्दीन, कहा- नहीं पहुंचनी चाहिए चोट

लिखा यह कैप्शन
पोस्टर साझा करते हुए अक्षय ने लिखा है, 'एक और शानदार गाने 'क्या लोगे तुम' के साथ 'फिलहाल' और 'फिलहाल 2' गाने की टीम ने एक बार फिर शानदार वापसी की है। यह गाना आपको इमोशनल कर देगा और आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। गाना 15 मई को शाम 6 बजे रिलीज होगा। अक्षय कुमार और अमायरा दस्तूर अभिनीत यह गाना 15 मई को देसी मेलोडी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं
बता दें कि इस इमोशनल गाने के लिरिक्स जानी के लिखें हैं और बी प्राक ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है। वहीं अरविंद खैरा द्वारा म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया गया है। अक्षय कुमार के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार है मिस्टर खिलाड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्की सर इज बैक।'
Dahaad: इस साइको किलर की कहानी पर बनी वेब सीरीज ‘दहाड़’, यहां पढ़िए खूंखार कातिल की पूरी क्राइम कुंडली
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed