{"_id":"59351e0d4f1c1b821c9c7a99","slug":"akshay-kumar-starrer-toilet-ek-prem-katha-promoting-film-in-a-funny-and-unique-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जून को आएगा 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर, प्रमोशन के लिए अक्षय का नायाब तरीका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11 जून को आएगा 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर, प्रमोशन के लिए अक्षय का नायाब तरीका
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसका पोस्टर रिलीज किया है और अब उन्होंने इसके ट्रेलर के रिलीज होने जानकारी दी है। अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर 11 जून को आ रहा है। हालांकि इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई है लेकिन अक्षय ने जिस ढंग से इसे प्रमोट किया है वो देखने बनता है।
विज्ञापन
अक्षय ने ट्विटर पर बहुत ही फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक लड़की के पास भागते हुए आते हैं और कहते हैं कि 'टॉयलेट आ रही है।' इस पर लड़की कहती है, 'हां तो जाओ ना'। तभी अक्षय फिर कहते हैं, 'अरे वो टॉयलेट नहीं, टॉयलेट का ट्रेलर आ रहा है।' इस पर लड़की भी उत्साहित हो जाती है और पूछती है कब? तो अक्षय बताते हैं 11 जून को। इसके बाद लड़की भी भागते हुए 'टॉयलेट आ रही है' कहकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन
Excitement level 💯 !!! #ToiletAaRahiHai pic.twitter.com/tlbwZJD5nP
विज्ञापन विज्ञापन— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 5, 2017
बता दें कि ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है जिसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसके पोस्टर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में भूमि पेडनेकर अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।