{"_id":"571cccda4f1c1b742f8b5200","slug":"akshay-kumar-starrer-housefull-3-trailer-is-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारों से सजी 'हाउसफुल 3' का ट्रेलर रिलीज, लगा कॉमेडी का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सितारों से सजी 'हाउसफुल 3' का ट्रेलर रिलीज, लगा कॉमेडी का तड़का
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे हीरो और जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी और लीजा हेडन जैसी हीरोइनों के अभिनयसे सजी 'हाउसफुल' सीरीज की फिल्म 'हाउसफुल-3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर जारी किया था। फिल्म के कलाकार सारे कलाकारों ने मुंबई में ट्रेलर को लॉन्च किया।
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर 3.16 मिनट का है कि इसमें जबर्दरस्त कॉमेडी तड़का लगाया गया है। इस सीरीज में अभिषेक बच्चन पहली बार नजर आ रहे हैं। जबकि बोमन इरानी, चंकी पांडे और रितेश देशमुख भी दिखेंगे। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया है। 'हाउसफुल-3' की 3 जून रिलीज होगी। आप भी ट्रेलर का मजा लीजिए।
विज्ञापन