बॉलीवुड के 'पैडमैन' अक्षय कुमार इन दिनों 'केसरी' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की गई थी। हाल ही में जब आने वाले फिल्म 'केसरी' में उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आपको गर्व महसूस होगा।
2 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
'केसरी' फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित वाई में चल रही है। फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। कुछ दिन पहले अक्षय के लुक की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह पगड़ी लगाए दिखाई दिए थे। जब अक्षय से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'बीते डेढ़ महीने से केसरी की शूटिंग कर रहा हूं। हर समय सिर पर ताज पहने रहता हूं और गर्व महसूस करता हूं।'
अक्षय ने कहा - 'मैं यह फिल्म इसलिए नहीं कर रहा हूं मुझे कुछ करना है। इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं ओंकार में विश्वास करता हूं।' 'केसरी' 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर बन रही फिल्म है। इसमें अक्षय हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म साल 2019 में होली के करीब रिलीज हो सकती है। इससे पहले भी अक्षय दो फिल्मों 'सिंह इज किंग' और 'सिंज इज ब्लिंग' में पगड़ी पहने दिखाई दिए थे। आपको बता दें, अक्षय कुमार के पास केसरी और गोल्ड के अलावा 5 बड़े बजट की फिल्में हैं। इस बात का जानकारी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने कुछ समय पहले दी थी।
इस फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। 'केसरी' फिल्म के अलावा परिणीति 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।