फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Slapped his Fan, Controversy Started

अक्षय ने एक फैंस को मारा थप्पड़, अब विवाद

Wed, 10 Dec 2014 03:08 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Slapped his Fan, Controversy Started

अक्षय कुमार ने गब्बर शूटिंग के दौरान अपने एक फैन को चाटा जड़ दिया। यह मामला अब विवादों में है। मसला यह था कि अक्षय कुमार का वह फैन शूटिंग जोन को क्रॉस कर चुपके से खिलाड़ी अक्षय कुमार की तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। इतनी सी बात पर अक्षय उस पर आग बबूला हो गए। पहले तो अक्षय ने उसे धमकाया फिल्म थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि अब ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि अक्षय ने थप्पड़ मारने की इस पूरी घटना को अफवाह बताते हुए इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर फिल्म गब्बर 3 अप्रैल को रिलीज होगी। यह तमिल फिल्म रामन्ना की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक्शन करते नजर आएंगे। गब्बर के अलावा 2015 में अक्षय कुमार की एक और एक्शन फिल्म बेबी रिलीज होनी है। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय का अलग ही रूप रंग दिखेगा।
विज्ञापन


अभी रणबीर ने दी थी गालियां

Akshay Kumar Slapped his Fan, Controversy Started

अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है जब रणबीर कपूर ने अपना गुस्सा पत्रकारों पर उतारा था। पिछले दिनों जब एक टीवी चैनल पत्रकार रणबीर को अपने कैमरे में कैद करने उनके नए घर के सामने उपस्थित थे, तो रणबीर का दूसरा ही रूप उन्हें वहां देखने को मिला।

जहाँ पत्रकार रणबीर कपूर की एक झलक अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे, वहीं उल्टा उन्हें अपने कैमरे को रणबीर की गिरफ्त में देना पड़ गया।

वहीं टीवी क्रू के करीबी सूत्रों का कहना है कि "रणबीर बहुत ज्यादा गुस्से में थे, और मीडिया के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। रणबीर ने उन फोटोग्राफरों के साथ गाली-गलौज भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed