फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar said Before the release of Samrat Prithviraj, We were taught more about invaders than Indian kings

Samrat Prithviraj: फिल्म रिलीज से पहले अक्षय कुमार बोले, 'हमें भारतीय राजाओं से ज्यादा आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ाया गया'

Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Jun 2022 01:39 AM IST
सार

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म तीन जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Akshay Kumar said Before the release of Samrat Prithviraj, We were taught more about invaders than Indian kings
अक्षय कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस शुक्रवार (3 जून) रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अक्षय जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच अक्षय ने एक इंटरव्यू में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से एक खास अपील की है। एक्टर ने सम्राट पृथ्वीराज और महाराणा प्रताप जैसे भारतीय राजाओं से संबंधित कहानियों को इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में शामिल करने की अनुरोध किया है। एएनआई को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में भारतीय राजाओं के बारे में शायद ही कोई उल्लेख है। जबकि आक्रमणकारियों के बारे में ज्यादा बताया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में लिखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

अक्षय ने कहा, 'दुर्भाग्य से हमारे इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में दो-तीन लाइन ही पढ़ने को मिलती हैं लेकिन आक्रमणकारियों के बारे में बहुत कुछ उल्लेख किया गया है। हमारी संस्कृति और हमारे महाराजाओं के बारे में शायद ही कुछ लिखा गया है। अक्षय ने कहा कि सम्राट के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है जिनके बारे में लोगों को बिल्कुल पता नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित 'सम्राट पृथ्वीराज' वीर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान की जीवन पर आधारित है। यह फिल्म क्रूर आक्रमणकारी मुहम्मद गोरी के खिलाफ महान योद्धा की लड़ाई का वर्णन करती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म को यशराज फिल्म्स ने बनाया है। फिल्म को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट पर पानी की तरह पैसा बहाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed