फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Mouni Roy Live Performance In The Entertainers Tour Actor Lift Actress In Air Video Viral

Akshay-Mouni: अक्षय कुमार ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मौनी को हवा में उठाया, लोग देखकर रह गए दंग

Sun, 12 Mar 2023 09:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 09:35 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने लाइव शो के दौरान हवा में मौनी रॉय को हवा में उठाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Mouni Roy Live Performance In The Entertainers Tour Actor Lift Actress In Air Video Viral
Akshay Kumar Mouni Roy - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार इन दिनों 'द एंटरटेनर्स टूर' में व्यस्त हैं। इस टूर में एक्टर के साथ बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी शामिल हैं, जिसमें मौनी रॉय, सोनम बाजवा, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और एक्टर अपारशक्ति खुराना भी हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर ने लाइव शो के दौरान हवा में परफॉर्म किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Akshay Kumar Mouni Roy Live Performance In The Entertainers Tour Actor Lift Actress In Air Video Viral
Akshay Kumar Mouni Roy - फोटो : social media

मौनी रॉय ने साझा किया वीडियो
दरअसल, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अक्षय कुमार ने उन्हें लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हवा में ऊपर उठाया है। अक्षय की इस परफॉरमेंस को देख कर वहां पर मौजूद सभी लोग  हैरान रह गए थे। यह परफॉर्मेंस अमेरिका के ऑरलैंडो में शनिवार को हुई थी। 

वहीं मौनी रॉय ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-'मंच, पागलपन, संगीत, रोशनी, शोर यह सब जादू है, मुझे यह सब कुछ बहुत पसंद है। इस प्यार के लिए धन्यवाद ऑरलैंडो। मेरे सभी साथी कलाकारों को धन्यवाद जो अब मेरे दोस्त बन गए हैं। मैं इस समय को हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)



Oscar 2023: देश को ऑस्कर दिला सकती है ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’, जानें क्या है फिल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Mouni Roy Live Performance In The Entertainers Tour Actor Lift Actress In Air Video Viral
Akshay Kumar Mouni Roy - फोटो : social media

नोरा अक्षय का रद्द हुआ शो
सभी कलाकार इन दिनों वर्ल्ड टूर पर हैं, जिसके चलते अलग-अलग देशों में लाइव परफॉर्मेंस कर रहे हैं। वहीं, ऑकलैंड में अक्षय और नोरा की लाइव परफॉर्मेंस होने वाली थी। हालांकि बाढ़ के चलते शो को रद्द करना पड़ा था। 

Oscar 2023: 'ऑल दैट ब्रीथ्स' से है देश को ऑस्कर की उम्मीद, जानें क्या है इस फीचर डॉक्युमेंट्री की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed