फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   laxmmi bomb release date Akshay Kumar Most Awaited Film Laxmi Bomb To Release on November

Laxmmi Bomb : ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज डेट का हो गया एलान, दीवाली वाले हफ्ते में इस दिन होगी रिलीज

Thu, 17 Sep 2020 11:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Sep 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
laxmmi bomb release date Akshay Kumar Most Awaited Film Laxmi Bomb To Release on November
फिल्म- लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ की संख्या से अपना प्रेम दोहराते हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नई फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ को रिलीज करने का एलान कर दिया है। ये फिल्म दिवाली वाले हफ्ते में सोमवार को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म पहले इसी महीने की 9 तारीख को रिलीज होने वाली थी।

विज्ञापन


सात हिंदी फिल्मों को एक साथ सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला करने वाली कंपनी डिजनी इंडिया ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ के बाद अपनी बाकी बची तीन फिल्मों को थोड़ा रुककर रिलीज करने का फैसला किया है, ये खबर अमर उजाला पर प्रकाशित होने के अगले ही दिन डिजनी प्लस हॉट स्टार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ को 9 नवंबर को रिलीज करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

laxmmi bomb release date Akshay Kumar Most Awaited Film Laxmi Bomb To Release on November
‘लक्ष्मी बम’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’ - फोटो : फाइल फोटो

इंडस्ट्री के विशेषज्ञ ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज आगे खिसकने के पीछे हाल के दिनों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर इंटरनेट पर चल रहे विरोधी माहौल को ही वजह मानते हैं। हालांकि, डिजनी प्लस हॉटस्टार के लोग इसके लिए अनौपचारिक बातचीत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को मुख्य वजह बता रहे हैं। हर साल आईपीएल फिल्मों पर भारी पड़ता रहा है और आईपीएल के दिनों में बड़ी फिल्में कम ही सिनेमाघरों तक पहुंचती हैं।

जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल की वजह से ही डिजनी प्लस हॉटस्टार ने अपनी ही सहयोगी कंपनी फॉक्स स्टार इंडिया की बनाई हिंदी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ की रिलीज को नवंबर तक के लिए टाला है। इस फिल्म के आगे खिसकने से साथ इसके बाद कतार में लगीं अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्में ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘द बिग बुल’ की रिलीज भी आगे खिसक गई है।

पढ़ें: एशिया की सेक्सिएस्ट अभिनेत्रियों में होती है निया शर्मा की गिनती, खूबसूरती के साथ बोल्ड अंदाज से जीतती हैं फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed