बॉलीवुड के इस एक्टर की वजह से बनी 'राजी', जो बन गई साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली 5वीं फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'राजी' रिलीज के एक हफ्ते में ही 56 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही ये इस साल की एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म बन गई है लेकिन फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आप भी नहीं जानते होंगे।
TOP 5 - 2018
Week 1 biz...
1. #Padmavaat ₹ 166.50 cr [9 days; select previews on Wed, released on Thu]... Hindi + Tamil + Telugu.विज्ञापन
2. #Baaghi2 ₹ 112.85 cr
3. #Raid ₹ 63.05 cr
4. #PadMan ₹ 62.87 cr
5. #Raazi ₹ 56.59 cr
India biz.
[Hollywood films not included] — taran adarsh (@taran_adarsh) May 18, 2018
मेघना गुलजार निर्देशित ये फिल्म लेखकर हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। इस किताब पर फिल्म बनाने के लिए हरिंदर सिंक्का ने अक्षय कुमार से संपर्क किया था, जिन्होंने हरिंदर को मेघना गुलजार से मिलाया। अक्की और हरिंदर की मुलाकात 'नानक शाह फकीर की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। अक्की ने मेघना को हरिंदर की किताब के सिलसिले में मिलने बुलाया और इसके बाद 'राजी' के बनने की प्रक्रिया शुरू हुई।
पाकिस्तानी बहू बनकर भारत को खुफिया जानकारी देने वाली सहमत यानी आलिया भट्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बात का सबूत है फिल्म का कलेक्शन जो लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिला था, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता हुआ दिख रहा है।