फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar initiative to provide food for monkey of Ayodhya shares adorable video says Ek chhoti si koshish

Akshay Kumar: अयोध्या के बंदरों की भूख मिटाने को खिलाड़ी कुमार की कोशिश, साझा किया खूबसूरत वीडियो

Tue, 17 Dec 2024 01:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

Akshay Kumar: बीते महीने यानी नवंबर में खबर आई कि अक्षय कुमार ने अयोध्या के बंदरों की देखभाल के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं। अब अभिनेता ने एक वीडियो साझा कर इस बारे में अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar initiative to provide food for monkey of Ayodhya shares adorable video says Ek chhoti si koshish
अयोध्या के बंदरों की सेवा को आगे आए अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपने सामाजिक कार्यों के जरिए भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। बीते महीने उन्होंने अयोध्या के बंदरों की देखभाल के लिए करोड़ों रुपये अंजनेया सेवा ट्रस्ट को दान दिए। एक्टर ने अब इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'एक छोटी सी कोशिश'।

विज्ञापन

Bandish Bandits S2: 'बंदिश बैंडिट्स सीजन 2' में इमरोज बने अर्जुन रामपाल, निर्देशक बोले- 'मैं सरप्राइज देना...'

विज्ञापन

बंदरों को खिलाए जा रहे केला, गुड़ और चना
अक्षय कुमार ने अयोध्या के ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण में करोड़ों रुपये दान दिए। इसके बाद वे प्रभु श्रीराम की नगरी के बंदरों की देखभाल के लिए भी आगे आए। उन्होंने बीते महीने अयोध्या के बंदरों की सेवा के लिए एक करोड़ रुपये धनराशि दान की, ताकि वानरों का पेट भरा जा सके और उनकी सेवा हो सके। अक्षय कुमार ने यह दान अंजनेया सेवा ट्रस्ट को दिया। इस पहल के तहत, ट्रस्ट की तरफ से बंदरों को चना, गुड़, और केला खिलाया जा रहा है, जिसकी खूबसूरत झलक अक्षय कुमार ने वीडियो के जरिए शेयर की है।
 

विज्ञापन

बंदरों के पोषण और स्वच्छता का ख्याल
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बंदरों को केला, गुड़, चना आदि खिलाए जा रहे हैं। इसके साथ वीडियो में लिखा है, 'पवित्र धार्मिक नगरी अयोध्या में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्हें खाना खिलाए जाने की जरूरत भी बढ़ी है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों पर हमला न हो या उन्हें परेशानी न हो। कुछ बदलाव लाने का समय है। हमने अंजनेया सेवा ट्रस्ट के साथ पहल शुरू की, जिससे कि अयोध्या के बंदरों को रोजाना साफ और पोषण से भरपूर खाना मिल सके'।
Centre Warns OTT Platforms: ओटीटी पर ड्रग्स का प्रचार पड़ेगा भारी, केंद्र ने OTT प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी

विज्ञापन

Akshay Kumar initiative to provide food for monkey of Ayodhya shares adorable video says Ek chhoti si koshish
बंदरों के साथ-साथ गौसेवा भी - फोटो : एक्स-@akshaykumar

बंदरों के साथ-साथ गौसेवा भी
वीडियो में आगे बताया गया है, 'सफाई और सुरक्षा प्राथमिकता हैं। केले के छिलके इसके बाद गाय को खिलाए जाते हैं। गाय के गोबर को खाद के रूप में केला की खेती में इस्तेमाल किया जाता है'। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक अयोध्या में गाय के साथ-साथ 1250 से अधिक बंदरों को रोजाना खाना खिलाया जा रहा है'।   
Diljit Dosanjh: 'भारत में कॉन्सर्ट नहीं करूंगा' बोलकर बुरे फंसे दिलजीत दोसांझ, बयान से मारी पलटी; दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed