Centre Warns OTT Platforms: ओटीटी पर ड्रग्स का प्रचार पड़ेगा भारी, केंद्र ने OTT प्लेटफॉर्म को दी चेतावनी
The Government Has Cautioned OTT Platforms: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्ट्रीमिंग कंटेंट में नशीली दवाओं के प्रचार के खिलाफ आगाह किया गया है।
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की सीमा नहीं है। अच्छी फिल्में और सीरीज है तो रद्दी कंटेंट भी है। कई बार लगता है कि यहां भी सेंसर की कैंची चलनी चाहिए। सेंसर को लेकर क्या रुख है इसका तो पता नहीं, केंद्र ने ड्रग्स के प्रचार और महिमामंडन को लेकर ओटीट प्लेटफॉर्म को आगाह किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बाकायदा एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को आगाह किया है कि यदि वे नशीली दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले या ग्लैमराइज करने वाला कंटेंट दिखाते हैं तो इसकी जांच होगी।
ड्रग्स को ग्लैमराइज किया तो होगी जांच
सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों को आगाह किया है कि वे सीरीज या कोई अन्य कंटेंट स्ट्रीम करते हुए ड्रग्स का प्रचार-प्रसार न करें। बिना किसी अस्वीकरण या उपयोगकर्ता चेतावनी के अगर फिल्म या सीरीज के मुख्य कलाकार नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा देने वाले सीन करते हैं या गैर-जरूरी महिमामंडन करते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच होगी। किसी भी हाल में ड्रग्स को ओटीटी पर ग्लैमराइज नहीं किया जा सकता है।
Naga Chaitanya: पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं नागा? खुद बताई वजह
कंटेंट रिव्यू में बरतें सावधानी
ओटीटी प्लेटफार्म को जारी एडवाइजरी में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा, 'नशीली दवाओं को इस तरह दिखाने के गंभीर परिणाम होंगे। खासकर युवा दर्शकों और संवेदनशील दर्शक इससे प्रभावित हो सकते हैं'। ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा गया है कि वे कंटेंट रिव्यू में खासतौर पर सावधानी बरतें। ऐसा कोई भी कंटेंट, जिसमें नशीली दवाओं जिसे फिल्माते हुए नशीली दवाओं को दिखाया गया है, उसमें अस्वीकरण या उपयोगकर्ता चेतावनी जरूर जारी की जाए।
Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन
खुद करें दिशा-निर्देशों का पालन
इसके अलावा एडवाइजरी में कहा गया है, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म से गुजारिश है कि वे दर्शकों के हित में खुद इन दिशा-निर्देशों का पालन करें। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर उनके खिलाफ आगे जांच हो सकती है।
Malaika Arora: खतरों से खेलती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, DDLJ का ट्रेन वाला सीन किया रिक्रिएट, देखें वीडियो