नेपाल में इतिहास बना गए अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में भारतीय सितारे बहुत लोकप्रिय हैं। वहां भारतीय फिल्में तुरंत तो रिलीज नहीं होतीं लेकिन चोरी छिपे इन फिल्मों की डीवीडी यहां पहुंचती रहती है। कुछ फिल्मों की शूटिंग भी नेपाल में हुई है। ऐसे जब अक्षय कुमार अपनी फिल्म के लिए नेपाल पहुंचे तो प्रशंसकों की भीड़ उनके देखने के लिए टूट पड़ी।
मैं पहले क्यों नहीं आया?
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिये नेपाल गए है, उनके लिये नेपाल की यह यात्रा इतनी यादगार हो गई कि उन्हें ये पछतावा हो रहा है कि वह यहाँ इतने सालों में पहले क्यों नही आए।
दरसल जब उन्होने दो मई को नेपाल में कदम रखा तो अपने प्रशंसकों की भीड़ देखी तो वह देख कर ख़ुशी के मारे गदगद हो गये। इसके अलावा वहां के मंदिर उन्हें बेहद भा गए है।
अक्षय ने किया ट्विट
अक्षय ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "एक अभिनेता जिस भीड़ की इच्छा कर सकता है, वही शानदार भीड़। नेपाल, मैं नहीं जानता कि मुझे यहां वापस आने में 20 वर्ष क्यों लगे। आपका सहयोग पसंद है।"अक्षय अपनी जिस फ़िल्म की शूटिंग के लिये नेपाल गए है वह नीरज पांडेय द्वारा निर्देशित है।