फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar first look out of Sooryavanshi with Ranveer Singh and Ajay Devgn

सूर्यवंशी के अवतार में दिखे अक्षय कुमार, 'सिंबा' और 'सिंघम' का भी मिला साथ

Thu, 10 Oct 2019 04:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Oct 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar first look out of Sooryavanshi with Ranveer Singh and Ajay Devgn
Sooryavanshi - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में अक्षय कुमार बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के लुक को Reliance Entertainment ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन

साझा किए गए लुक में अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी पहने, काला चश्मा लगाए अजय देवगन और रणवीर सिंह के कंधों पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अक्षय कुमार के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय के लुक के साथ ही फिल्मी की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फिल्म सूर्यवंशी अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

 




पता हो कि अक्षय कुमार से पहले रोहित शेट्टी की फिल्मों में अजय देवगन और रणवीर सिंह पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं। हैदराबाद में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को एक साथ खाकी की वर्दी में देख शूटिंग में शामिल लोग काफी उत्साहित दिखे।

 

इस दौरान चर्चा ये भी चलती रही कि जैसे पिछली बार सिम्बा में अजय देवगन को सरप्राइज के तौर पर शामिल करके आखिर में सूर्यवंशी की फुलझड़ी रोहित शेट्टी ने छोड़ी थी। ऐसा ही कुछ सूर्यवंशी के आखिर में चुलबुल पांडे को लाकर रोहित शेट्टी करने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में न तो अजय देवगन औऱ न ही रोहित शेट्टी के दफ्तर से इसकी पुष्टि हो पा रही है लेकिन सलमान खान को इस पुलिस यूनिवर्स में लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed