फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar express his desire to remake Marathi film Balak Palak

अक्षय कुमार ने इस फिल्म का रिमेक बनाने की जताई इच्छा, साल 2013 में हुई थी सुपरहिट

Fri, 06 Jul 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar express his desire to remake Marathi film Balak Palak
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी मराठी फिल्म 'चुंबक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अक्षय इस फिल्म के निर्माता हैं। देश विदेश में फिल्म फेस्टिवल्ज में तरीफें बटोरने के बाद 'चुंबक' के ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान अक्षय ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह मराठी फिल्म 'बालाक पालक' का रिमेक बनाना चाहते हैं। सेक्स एजुकेशन पर आधारिक यह कॉमेडी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है। 
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने 'बालाक पालक' को लेकर कहा है कि इस फिल्म का विषय काफी अच्छा और अलग है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म का रिमेक बनाने की इच्छा जाहिर की है। बात करें अक्षय कुमार की मराठी फिल्म 'चुंबक' की तो इस फिल्म में स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव और संग्राम देसाई मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है।
विज्ञापन


अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' लेकर आने वाले हैं। ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार एक बंगाली हॉकी कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने देश को मेडल दिलवाना चाहता है। फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed