फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Bhumi Pednekar Film Toilet Ek Prem Katha Weekend Collection

अक्षय की 'टॉयलेट...' ने बदला बॉक्स आफिस का भाग्य, कमाई 50 करोड़ के पार

Mon, 14 Aug 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 14 Aug 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Bhumi Pednekar Film Toilet Ek Prem Katha Weekend Collection
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का पोस्टर
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने आखिरकार वो करिश्मा कर दिखाया जिसका बॉक्स ऑफिस को महीनों से इंतजार कर रहे है। फिल्म ने महीनों से चली आ रही बड़े पर्दे की बदकिस्मती को दूर करते हुए सिर्फ तीन दिनों में 51 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन


पढे़ं: कैसी है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ? जानें इन 11 बातों से
विज्ञापन


फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए वीकेंड पर जबरदस्त कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने जहां 13.10 करोड़ कमाए, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 17.10 करोड़ रही। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का कलेक्शन में सबसे ज्यादा रविवार के दिन रहा। फिल्म ने संडे का पूरा फायदा उठाते हुए 21.15 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

अक्षय की ये इस साल आई दूसरी हिट फिल्म है। पिछले साल आई उनकी रुस्तम और एयरलिफ्ट भी हिट रही थी। जिस तरह से टॉयलेट एक प्रेम कथा की कमाई जारी है उससे ये जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड विश्लेकों को उम्मीद है कि फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा उठाते हुए और कमाई करेगी। वैसे भी अक्षय की कंपटीशन में और कोई फिल्म नहीं थी लेकिन अगले हफ्ते राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की 'बरेली की बर्फी' रिलीज हो रही है जिससे इसे टक्कर मिल सकती है।

पिछले कुछ सालों में अक्षय की छवि कमाऊ अभिनेता की बनकर उभरी है। हर निर्माता-निर्देशक उनकी पॉपुलैरिटी को कैश करना चाहता है।

पढ़ें: मंदिर, मस्जिद से ज्यादा जरूरी है टॉयलेट बनाना: राकेश ओम प्रकाश मेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed