फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar announces Welcome 3 with a hilarious promo on his birthday

Welcome 3: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, टीजर के साथ किया 'वेलकम 3' का एलान

Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। 'वेलकम 3' का एलान हो चुका है।

विज्ञापन
Akshay Kumar announces Welcome 3 with a hilarious promo on his birthday
वेलकम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। खिलाड़ी के इस खास दिन पर फैंस को एक खास तोहफा मिला है। उनकी आगामी फिल्म 'वेलकम 3' का एलान हो गया है। साथ ही इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। 'वेलकम 3' का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

Jawan 1st Saturday BO: पहले शनिवार को ही ‘जवान’ की डबल सेंचुरी, या होगी ‘पठान’ की बराबरी, क्या कहते हैं आंकड़े
विज्ञापन


इस साल होगी रिलीज
वेकलम 3 में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल समेत कई शानदार सितारों का मेला जुटेगा। दिलचस्प बात है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर 2024 है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉमेडी से भरपूर है प्रोमो
जियो स्टूडियो के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल  से इसका प्रोमो जारी किया गया है। नाम की तरह ही प्रोमो में भी जंगल का दीदार हो रहा है। पूरी स्टारकास्ट जंगल में खड़ी है। सैनिकों वाला परिधान पहनकर और हाथों में बंदूकें थामकर सभी एक साथ श्वान की तरह मुंह से आवाज निकालते हैं। इसके बाद 'वेलकम' गीत गाते नजर आते हैं, जिसमें आपस में ही इनके बीच नोंकझोंक होती है। यह नजारा ही अपने आप में फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाने के लिए काफी है। 
Aashiqui 3: अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

अक्षय कुमार ने साझा किया पोस्ट
जहां अक्षय कुमार, परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, जॉनी लीवर जैसे दिग्गज हों वहां दर्शकों को कॉमेडी का जबर्दस्त डोज मिलेगा, इस बात की पूरी गारंटी है। यह इस साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर साबित होगी। अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर प्रोमो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खुद को और आप सबको एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज। अगर आपको यह पसंद आए और आप शुक्रिया कहेंगे, तो मैं 'वेलकम' (3) कहूंगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed