फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay feeds goats fan says they’re doing stunts too after meeting him

सोशल मीडिया: बकरियों को घास खिलाते हुए दिखे अक्षय कुमार, फैंस बोले- 'स्टंट' कर रहे हैं...

Sun, 23 Jan 2022 05:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 23 Jan 2022 05:23 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार बकरियों को घास खिला रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस कह रहे हैं कि वह स्टंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay feeds goats fan says they’re doing stunts too after meeting him
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार बकरियों को घास खिला रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस कह रहे हैं कि वह स्टंट कर रहे हैं। इस वीडियो को खुद अक्षय कुमार ने ही शेयर किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 



वीडियो क्लिप में अक्षय बकरियों के झुंड को घास खिलाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने हरे रंग की हुडी और जींस पहनी हुई है। अक्षय कुमार अपने हाथ में लेकर बकरियों को घास खिला रहे हैं और बकरियां ऊपर को उचक रही हैं। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस वीडियो शेयर कर लिखा, छोटी- छोटी चीजों में बड़ी बड़ी खुशियां मिल रही हैं…। हम सर्वशक्तिमान से और क्या मांग सकते हैं? हर एक दिन के लिए भगवान का शुक्रिया, हम प्रकृति के बीच जीवित हैं। गौरतलब है कि अक्षय सोशल मीडिया के जरिए अपनी आगामी फिल्मों से ज़ुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी सुपरहिट फिल्म केसरी का सॉन्ग तेरी मिट्टी भी सुनाई दे रहा है। बकरियों के साथ ही इस वीडियो में मुर्गियां भी दाना चुगती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्षय कुमार इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह जल्द चंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘राम सेतु’ में आर्कियलॉजिस्ट का किरदार में नजर आने वाले हैं। वह ‘बच्चन पांडे’ और ‘रक्षा बंधन’ फिल्मों में भी दिखेंगे। इस वीडियो को अक्षय कुमार के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार स्टंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed